नई दिल्ली, फरवरी 20। बिटकॉइन का दिग्गज एक निवेशक 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र का बिटकॉइन करोड़पति बन गया। मगर एक समय था कि उसे एक हाई स्कूल शिक्षक ने कहा था कि उसका कभी भी कुछ भी नहीं होगा। यानी कि वह बेवकूफ है। हम बात कर रहे हैं एरिक फिनमैन की, जो पूरी दुनिया में फेमस हो चुके हैं। उन्होंने केवल 12 साल की उम्र में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना शुरू कर दिया था। क्रिप्टो की जानकारी एरिक को उनके बड़े भाई ने दी थी। एरिक यूके के रहने वाले हैं और वहां 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपने नाम पर कंपनी के शेयर (और क्रिप्टो) नहीं रख सकते। मगर माता-पिता अपने बच्चों की ओर से कुछ बिजनेस मैकेनिज्म का उपयोग करके निवेश कर सकते हैं। ऐसे मैकेनिज्म में जूनियर स्टॉक और जूनियर आईएसए शामिल हैं।
लोग नहीं समझ पाते थे
बिजनेस ऑफ बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार अपने स्कूल के दिनों के बारे में बात करते हुए एरिक कहते हैं कि उन्हें लगा कि लोग वास्तव में वह नहीं समझ पा रहे थे जो एरिक करने की कोशिश कर रहे थे या वह जो सपना देख रहे थे। उनके एक शिक्षक ने उनसे कहा था कि पढ़ाई छोड़ दो, मैकडॉनल्ड्स में काम करो क्योंकि तुम जीवन में कभी भी कुछ नहीं कर पाओगे।
माता-पिता के सामने रखी शर्त
एरिक ने हाई स्कूल से बाहर निकलने का फैसला किया और अपने माता-पिता के साथ एक शर्त लगाई कि अगर वे 18 साल की उम्र तक एक मिलियन डॉलर कमाते हैं तो उन्हें वापस स्कूल जाने या कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही यह शर्त पूरी हुई। जिस तरह से एरिक ने उम्मीद की थी, वो उम्मीद पूरी हुई। अपनी दादी से उपहार में मिले 700 पाउंड से खरीदे गए 100 बिटकॉइन का मूल्य आसमान छू गया। इसकी कीमत प्रति कॉइन 27,000 पाउंड (100 बिटकॉइन की वैल्यू भारतीय मुद्रा में करीब 22.83 करोड़ रु) तक पहुंच गयी।
और खरीदे कॉइन
क्रिप्टोकरेंसी अत्यधिक अस्थिर हैं, जिसका मतलब है कि आपके पैसे में उतार-चढ़ाव हो सकता है और ये ऊपर-नीचे जा सकता है। इसका मतलब यह है कि इसमें बहुत अधिक जोखिम शामिल है। ये एक उन ऑप्शनों में से जो निवेश पर आपको रिटर्न देने की गारंटी नहीं देते। इसके बावजूद एरिक ने जून 2020 तक अपनी होल्डिंग बढ़ा कर 341 बिटकॉइन कर ली थी, जिसकी कीमत 4.8 मिलियन पाउंड से अधिक थी।
बिजनेस को कर रहे फंडिंग
अब 22 साल की उम्र में एरिक अपने पैसे का उपयोग सिलिकॉन वैली से बाहर एजुकेशन बिजनेस बनाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने अपने बेडरूम से बिजनेस शुरू किया था। उन्होंने अपनी बिटकॉइन बचत का उपयोग अपने कंसेप्ट की फंडिंग के लिए किया।
दूसरी चीजों की तरफ ध्यान
हालांकि कई वर्षों के बाद एरिक ने कहा कि वह क्रिप्टोकरंसी से बाहर निकलने के लिए बेताब हो थे, क्योंकि वह बिटकॉइन पर्सन होने से परेशान हो गए। अब उनका 100 फीसदी दूसरी चीजों में है। हाल ही में उन्होंने एरोप्लेन या पंख वाली किसी भी चीज में निवेश किया और अच्छा पैसा कमा रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
