Young CEO of India: केरल के आदित्यन राजेश ने वो कर दिखाया है, जिससे वे आज लाखों युवाओं की प्रेरणा बन चुके हैं. जहां टीनएजर की ऐज में बच्चे पॉकेट मनी से अपनी गुजरा करते हैं. उसी उम्र में आदित्यन राजेश बिजनेस मैन बन चुके हैं. उन्होंने काफी कम उम्र में सफलता हासिल कर ली है. चलिए उनकी पूरी कहानी जानते हैं.

आदित्यन राजेश वैसे तो केरल के रहने वाले है. लेकिन अब वे दुबई में रहते हैं. उनकी कंपनी डिजाइन और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सर्विस देती है. आदित्यन काफी कम उम्र में ही ट्रिनेट सॉल्यूशंस के मालिक बन चुके हैं. उनकी कहानी आज दुनिया के कई युवा को प्रेरणा दे रही है.
बचपन से ही था टेक्नोलॉजी का शौक
आदित्यन का टेक्नोलॉजी के प्रति प्रेम बचपन से ही था. उन्होंने महज 5 साल की उम्र में कंप्यूटर में इंटरेस्ट बना लिया था. आदित्यन ने महज 9 साल की उम्र में एक ऐप डेवलॉप कर ली थी. जैसे-जैसे आदित्यन बढ़ा होता रहा, उनकी पढ़ाई का दबाव भी उन पर बनने लगा. लेकिन उन्होंने फिर भी कभी हार नहीं मानी.
आदित्यन ने महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपनी कंपनी ट्रिनेट सॉल्यूशंस की शुरुआत की थी. इस उम्र में बच्चे अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं. आदित्यन की कंपनी दुबई में स्थित है. उनकी कंपनी सिर्फ ऐप नहीं बनाती, बल्कि कई अलग-अलग आईटी सॉल्यूशन भी देती है.
आदित्यन ने ट्रिनेट सॉल्यूशंस के साथ-साथ यूट्यूब में एक चैनल की शुरुआत की. इस चैनल का नाम उन्होंने ए क्रेज रखा. अपने यूट्यूब पर वे सभी को टेक्नोलॉजी, कोडिंग, गेमिंग और वेब डिजाइन के बारे में जानकारी देते हैं. इसके अलावा वे लोगों के कनेक्ट रहने के लिए कई ब्लॉग भी बनाते हैं. इसके अलावा जल्द ही आदित्यन प्लान बना रहे हैं कि वे अपने यूट्यब पर एंड्रॉयड ऐप डेवलपमेंट को लेकर वीडियो बनाएंगे. आदित्यन की बहन उनकी वीडियो बनाने में सहायता करती है.
रजिस्टर नहीं हुई कंपनी
आदित्यन अभी बालिक नहीं हुए है, इसलिए अपनी उनकी कंपनी आधिकारिक रूप से रजिस्टर नहीं हुई है. आदित्यन अपने तीन दोस्तों की मदद से काम करते है. आदित्यन ने अब तक 12 से ज़्यादा प्रोजेक्ट पूरे कर लिए हैं.
मौजूदा समय में वे अपने स्कूल के टीचर्स के लिए क्लाज मैनेजमेट ऐप डिजाइन कर रहे हैं. इस ऐप के जरिए आदित्यन अपने क्लासमेट्स की मदद तो करेंगे ही साथ ही उनके टीचर्स की भी काफी ज्यादा सहायता हो जाएगी. आदित्यन इस ऐप के जरिए सभी को टेक्नोलॉजी से हेल्प प्रदान करेंगे.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
