नई दिल्ली, मई 9। शायद आपने भी सुना हो कि कुछ पुराने सिक्कों और नोटों की कीमत बहुत अधिक होती है। पुराने सिक्के और नोट काफी अधिक कीमत पर बिकते हैं। अगर आपके पास कोई ऐसा सिक्का या नोट हो, जिसकी मांग बहुत अधिक है तो इसके बदले आपको काफी मोटी रकम मिल सकती है। आज यहां हम आपको 1 रुपये के ऐसे ही एक नोट की जानकारी देंगे, जो आपको बदले में अच्छी-खासी रकम दिला सकता है। जानते हैं इस नोट की डिटेल।
कितने रुपये मिलेंगे
जिस नोट की हम बात कर रहे हैं वो 1957 का है। 1957 के इस 1 रुपये के नोट के बदले आपको 45000 रु मिल सकते हैं। ध्यान रहे कि इस नोट पर गवर्नर एचएम पटेल के साइन होने चाहिए। इस नोट का सीरियल नबंर 123456 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 26 साल पहले भारत सरकार ने एक रुपये के नोट की छपाई बंद कर दी थी। बाद में 1 जनवरी 2015 से इस नोट को फिर से छापा जाना शुरू किया गया।
बहुत लोग रखते हैं ऐसे नोट
भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बहुत से लोग पुराने नोटों और सिक्कों को संभाल कर रखते हैं। कुछ लोगों को यह काम शौकिया तौर पर करते हैं। अगर आपने भी ऐसे कोई नोट संभाल कर रखे हैं तो बता दें कि कुछ प्लेटफॉर्म्स पर उनके बदले हजारों नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों रु मिल सकते हैं। तो देर न करें और फटाफट ऐसे सिक्के और नोट बेच कर मालामाल बनें।
कहां बेचें पुराने नोट और सिक्के
आप इन पुराने नोट और सिक्कों को ओएलएक्स या इंडियामार्ट की वेबसाइट पर बेच सकते हैं। आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा और फिर नोट की फोटो अपलोड कर दें। ऑनलाइन ही नीलामी भी होती है, जिसमें आप ऐसे व्यक्ति अपने नोट या सिक्का बेच सकते हैं, जो आपको ज्यादा कीमत दे। आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसे पुराने नोटों और सिक्कों को कौन खरीदेगा। कुछ लोग एंटीक चीजें खरीदने का शौक रखते हैं। ऐसे ही लोग इन सिक्कों और नोटों को भी खरीदते हैं।
25 पैसे का गजब सिक्का
एक ऐसा ही 25 पैसे का सिक्का है, जो आपको एक झटके में लखपति बना सकता है। आप 25 पैसे का ये पुराना सिक्का इंडियामार्ट पर बेच सकते हैं। जिस 25 पैसे के सिक्के के बदले आपको 1.5 लाख रु तक मिलेंगे, वो दिखने में चांदी जैसा है। जब सिक्के के लिए बोली लगाई जाए तो आप उस दौरान मोल-भाव भी कर सकते हैं। मोल-भाव से आप बोली की रकम बढ़ा सकते हैं।
ये सिक्का दिलाएगा 10 करोड़ रु
25 पैसे के सिक्के की तरह अंग्रेजों के जमाने का एक और भारतीय सिक्का आपको रातोंरात करोड़पति बना सकता है। अगर आपके पास यह सिक्का है तो इसे तुरंत बेचिए और अमीर बन जाइए। ये सिक्का 1 रु का है। असल में इस सिक्के की वैल्यू इतनी अधिक इसलिए क्योंकि ये 136 साल पुराना सिक्का है। 1885 का यह एक सिक्का आपकी किस्मत बदलने के लिए काफी है। ये सिक्का आपको पूरे 10 करोड़ रु दिला सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications