LIC : भारत में एलआईसी के पास करोड़ों की संख्या में पॉलिसी होल्डर हैं। ये देश की सबसे पुरानी और बड़ी बीमा कंपनी है। एलआईसी अपने निवेशकों को कई बीमा पॉलिसी ऑफर करती है। क्या आप जानते है कि आप अपनी एलआईसी पॉलिसी पर लोन भी ले सकते हैं।
लोगों को कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसी इमरजेंसी में आप अपनी बीमा पॉलिसी पर बेहद ही आसानी से लोन ले सकते हैं। यह एक पर्सनल लोन होता है जिसको उपयोग हॉस्पिटल के खर्च, शादी, घर बनाने आदि में उपयोग कर सकते हैं।

एलआईसी पॉलिसी पर आपको मिलने वाला सिक्योर्ड लोन होता है। अगर कोई व्यक्ति है जो इस लोन की राशि को अदा करने में असमर्थ है तो फिर जब पॉलिसी मैच्योर होती है तो फिर उससे लोन का पैसा ले लिया जाता है। इसमें पॉलिसी बॉन्ड को गारंटी के तौर पर रखा जाता है।
अगर आप भी अपनी पॉलिसी पर लोन लेने का विचार कर रहे है तो फिर आप एलआईसी की वेबसाइट पर जा सकते है और ई-सर्विसेज में जाकर देख सकते है कि पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है।
एलआईसी के नियमों के अनुसार किसी भी पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू के मुताबिक लोन की राशि को तय किया जाता है। आपकी जो पॉलिसी होती है। आप इस पॉलिसी का 85 प्रतिशत तक का लोन ले सकते है। इस बात का ध्यान रखना जरुरी होता है कि पॉलिसी पर मिनिमम 3 वर्ष तक का प्रीमियम जमा होना आवश्यक है। अगर प्रीमियम 3 वर्ष से कम समय तक जमा होता है तो फिर आपको लोन नहीं मिलेगा।
आप पॉलिसी पर लोन लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो फिर इसके लिए आपको एलआईसी की ई-सर्विसेज पर जाना होगा। यह पर आपको अपने अकाउंट में लॉगइन करना होगा।
इसके बाद आपको लोन के लिए आवेदन करना होगा। इसके साथ ही आपको केवाईसी दस्तावेज अपलोड करना होगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको इन दस्तावेजों को एलआईसी के ऑफिस में भी भेजना होगा।
इसके बाद दस्तावेजों और लोन आवेदन का वैरिफिकेशन होगा। इसके 3 दिनों से 5 दिनों के भीतर लोन अप्रूव कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको एलआईसी ऑफिस जाना होगा और आप वह जाकर आवेदन कर सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications