मुकेश अंबानी के लिए साल 2019 बहुत अच्छा रहा। इस साल मुकेश अंबानी ने अपनी दौलत में 1700 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी कर ली।
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के लिए साल 2019 बहुत अच्छा रहा। इस साल मुकेश अंबानी ने अपनी दौलत में 1700 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी कर ली। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और भारतीय बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 23 दिसंबर तक तकरीबन 17 अरब डॉलर (1.21 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ। इसके चलते उनकी नेटवर्थ 61 अरब डॉलर (4.34 लाख करोड़ रुपए) हो गई। इस बात की जानकारी ब्लूमबर्ग बिलियनेर्स इंडेक्स में सामने आई है।
बिल गेट्स पहले नंबर पर
जबकि मुकेश अंबानी के मुकाबले में अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की संपत्ति 11.3 अरब डॉलर बढ़ी (80,483 करोड़ रुपए), वहीं जेफ बेजोस को 13.2 अरब डॉलर (94 हजार करोड़ रुपए) की क्षति हुई। दुनिया के अमीरों की रैंकिंग में पहले से दूसरे नंबर पर फिसल गए। बेजोस की नेटवर्थ अभी 112 अरब डॉलर (7.95 लाख करोड़ रुपए) है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स पहले नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 113 अरब डॉलर (8 लाख करोड़ रुपए) है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 40 फीसदी का उछाल
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति में इस इजाफे के पीछे प्रमुख वजह रही उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 40 फीसदी का उछाल। देश में अमेजन की तर्ज पर लोकल ई-कॉमर्स खड़ा करने के लक्ष्य के तहत अंबानी ने जियो पर अब तक तकरीबन 50 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि तीन साल में जियो इस क्षेत्र में नंबर 1 हो गया है।
मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि ऑयल और गैस जैसे पारंपरिक व्यापारों से इतर टेलीकम्युनिकेशंस और रिटेल जैसे नए कारोबारों से कुछ सालों में रिलायंस की 50 फीसदी कमाई होगी। फिलहाल यह 32 फीसदी है। 2021 तक अपने ग्रुप को कर्ज मुक्त बनाने के अंबानी के लक्ष्य ने रिलायंस के स्टॉक को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
रिलायंस पर 1.54 लाख करोड़ रु का कर्ज
दूसरी ओर बता दें कि रिलांयस जियो के देशभर में 35 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। जियो ने सितंबर तिमाही में 9.96 अरब रुपए की नेट इनकम की थी। इसके बावजूद कंपनी पर बढ़ता कर्ज इन्वेस्टर्स को परेशान करता रहा है। पिछले पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 76 अरब डॉलर खर्च किए हैं। वहीं कंपनी पर मार्च 31 तक 1.54 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications