नई दिल्ली, जुलाई 15। स्टॉक मार्केट में बहुत सारे लोग निवेश करते हैं और बहुत सारे लोग निवेश करना चाहते हैं। स्टॉक मार्केट में कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो कि बहुत सस्ती कीमत पर मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर दुनिया का सबसे महंगा शेयर कौन सा है। अगर आपका जवाब नहीं हैं। तो यह खबर आपके काम की है। आज हम बताइंगे दुनिया के सबसे महंगे शेयर के बारे में इस कंपनी का मात्र एक शेयर आपको करोड़पति बना देगा। एक शेयर की जितनी कीमत है। उससे जिंदगी आर्थिक तौर बेहतरीन हो सकती है। दुनिया में सबसे महंगे स्टॉक बर्कशायर हैथवे इंक का है। बर्कशायर हैथवे इंक के एक शेयर की कीमत फिलहाल करीब 3.29 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बर्कशायर हैथवे इंक के एक शेयर में आप घर, गाड़ी और भी बहुत सारी चीज खरीद सकते हो।
आम व्यक्ति के लिए ये शेयर खरीदना कठिन
जो भी आम आदमी शेयर बाजार में निवेश करता हैं। उसके लिए यह शेयर को खरीदना तो केवल सपना रहता है। बर्कशायर हैथवे इंक का शेयर फिलहाल 4,12,600 डॉलर (यानी 32966946.30 रुपये) का है। इसी साल 20 अप्रैल को यह शेयर 523550 डॉलर (यानी 4,00,19,376 रुपये) का था। यानी पिछले छह महीने में ये शेयर करीब 14.06% फीसदी गिर चुका है।
कौन हैं बर्कशायर हैथवे इंक के प्रमुख
वॉरेन बफेट आज की तारीख में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनिया के सबसे महंगे शेयर वाली कंपनी बर्कशायर हैथवे इंक के प्रमुख वॉरेन बफेट ही हैं। अब 91 साल के हो चुके बफे ने जब 1965 में इस कंपनी की कमान संभाली थी तो इसके शेयर की कीमत 20 डॉलर से भी कम थी। कंपनी अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। लेकिन बफे से सफल नेतृत्व में इसने सफलता की नई कहानी लिखी। इस दौरान कंपनी के शेयर में लगातार तेजी बनी रही और आज यह दुनिया का सबसे महंगा शेयर है।
बर्कशायर हैथवे में वॉरेन बफेट की 16 प्रतिशत हिस्सेदारी
वॉरेन बफेट को दुनियाभर में लोग फॉलो करते हैं। कहा जाता है कि जिस कंपनी में वॉरेन बफेट निवेश करते हैं, उसके दिन बदल जाते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक बर्कशायर हैथवे में वॉरेन बफेट की 16 फीसदी हिस्सेदारी है।
कंपनी का सबसे ज्यादा कारोबार अमेरिका में है। कंपनी में करीब 3,72,000 कर्मचारी काम करते हैं। बर्कशायर हैथवे अमेरिका के अलावा चीन में विस्तार की योजना बना रही है।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
