Insurance On ATM Card : आज के समय में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना आम हो गया है। वैसे तो लोग डिजिटल पेमेंट बहुत बढ़ गयी है। मगर फिर भी लोगों के पास एटीएम जरूर मिलेगा। देश की एक बड़ी आबादी इसका इस्तेमाल कर रही है। डेबिट कार्ड के इस्तेमाल ने एक काम यह भी किया है कि लोगों कि कैश पर निर्भरता बहुत कम हो गयी है। पर आपको बता दें कि डेबिट कार्ड पर एक ऐसा फायदा मिलता है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। डेबिट कार्ड सिर्फ शॉपिंग या एटीएम से पैसे निकालने के लिए नहीं है, बल्कि इस पर इंश्योरेंस का फायदा भी लिया जा सकता है और वो भी फ्री। आगे जानिए कैसे।

नहीं होती जानकारी
लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। इस कारण वे फ्री में मिल रही इस जरूरी सुविधा का फायदा नहीं ले पाते। पर आप जानकारी लेकर इसका फायदा जरूर उठाएं। आपको बैंक से जैसे ही डेबिट / एटीएम कार्ड मिलता है तो फौरन ही उस पर दुर्घटना या असामयिक मृत्यु का बीमा भी मिलता है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जो जानकारी दी गयी है, उसके अनुसार पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (डेथ) नॉन एयर बीमा का फायदा डेबिट कार्डधारक को असामयिक मौत पर बीमा के रूप में मिलता है।
कैसे तय होती है बीमा राशि
बीमा कितना होगा, ये आपके पास जो कार्ड है उस पर निर्भर करता है। अलग-अलग कार्ड पर अलग-अलग बीमा राशि निर्भर की जाएगी। उदाहरण के लिए यदि आपके पास एसबीआई गोल्ड (मास्टरकार्ड/वीजा) कार्ड है, तो आपको 2,00,000 रुपये का कवर मिलेगा। पर इसके लिए एक नियम है। वो नियम क्या है वो हम आगे जानेंगे।

क्या है नियम
एसबीआई के अनुसार बीमा कवर तब मिलता है जब दुर्घटना की तारीख से पिछले 90 दिनों के दौरान कार्ड का इस्तेमाल एक बार किया गया हो। ये उपयोग आप किसी भी चैनल से कर सकते हैं। जैसे कि एटीएम, पीओएस, ई-कॉम आदि। हालांकि जैसा कि हमने बताया जानकारी नहीं होती, जिसके कारण कुछ लोग ही यह इंश्योरेंस को क्लेम कर पाते हैं।
45 दिनों का नियम
अगर आप किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक के एटीएम का इस्तेमाल कम से कम 45 दिनों से कर रहे हैं, तो कार्ड पर इश्योरेंस सर्विस आपका हक हो जाएगा। पर ये कुछ बैंकों का नियम है। अलग-अलग बैंकों ने इसके लिए अलग-अलग समय तय किया हुआ है।

किस कार्ड पर कितना फायदा
आपको क्लासिक कार्ड पर एक लाख रुपये, प्लेटिनम कार्ड पर दो लाख रुपये, जनरल मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये और वीजा कार्ड पर 1.5 से 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवरेज दिया जाएगा। वहीं यदि आपने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाया है और आपको उस पर रुपे कार्ड मिला है तो भी एक से दो लाख रुपये तक का बीमा कवरेज दिया जाएगा। अगर किसी कार्डहोल्डर की दुर्घटना में मौत हो जाए तो फायदा उसके नॉमिनी को मिलेगा। उसे संबंधित बैंक में जाना होगा और इंश्योरेंस क्लेम करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
