MP: किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकार बलराम तालाब योजना चला रही है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य बारिश के पानी को संरक्षित करना है। इस योजना के तहत तालाब बनाने के लिए किसानों को अनुदान दिया जाता है।
इस योजना के तहत तालाब का निर्माण किसानों के खेत में ही किया जाता है। इस योजना का लाभ राज्य के सामान्य, छोटे और सीमांत किसानों के साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को दिया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलराम तालाब योजना को इसलिए शुरू किया गया है क्योंकि बलराम तालाब योजना के माध्यम से वाटर लेवल को बढ़ाना है साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध हो सके।
इससे न केवल खेत पर सिंचाई की जा सकती है, बल्कि इसके साथ ही आस-पास मौजूद कुओं और नलकूपों के जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
अगर किसान ने फाइनेंशियल ईयर 2017-18 अथवा उसके बाद ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर की स्थापना की गई हो और चालू स्थिति में हो तो फिर यह सरकार की इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए पात्र है।
इसके लिए आपको क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को आवेदन देना होगा। जिला पंचायत द्वारा आवेदन के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे डीबीटी के जरिए किसान के खाते में भेजी जाएगी।
सामान्य वर्ग के किसान को लागत का 40 प्रतिशत अधिक से अधिक करीब 80 हजार रु मिलेगा। लघु सीमांत किसान को लागत का 50 प्रतिशत अधिक से अधिक 80 हजार रु और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत का 75 प्रतिशत अधिक से अधिक 1 लाख रु मिलेगा।
यह भी पढ़ें: MP Vidhwa Pension Yojana में हर महीने मिलती है पेंशन, जानिए आवेदन की प्रकिया
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
