आपका अगर आप पोस्ट ऑफिस में और पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक में अकाउंट है तो आपके लिए अच्छी खबर है। ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डाकपे ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप गूगल पे की तरह काम करता है।
नई दिल्ली: आपका अगर आप पोस्ट ऑफिस में और पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक में अकाउंट है तो आपके लिए अच्छी खबर है। ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डाकपे ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप गूगल पे की तरह काम करता है। अच्छी बात तो यह है कि इस ऐप की मदद से आप घर बैठे ही बैंकिग और पोस्ट ऑफिस की सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। बता दें इस ऐप का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपका पोस्ट ऑफिस में अकाउंट हो। इस ऐप से यूपीआई को जोड़ा गया है, जिससे आप आसानी से डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

पीपीएफ सबसे अच्छा टैक्स बचत विकल्प
पीपीएफ लंबी अवधि के लोकप्रिय निवेश योजनाओं में से एक है। इसकी सुविधा डाकघर और बैंकों में मिलती है। कंपाउंडिंग फीचर की वजह से पीपीएफ सबसे सुरक्षित फिक्स्ड इनकम प्रोडक्ट्स में से एक है। पीपीएफ सबसे अच्छा टैक्स बचत विकल्प भी देता है। निवेश की अवधि के दौरान अर्जित मैच्योरिटी राशि और पूरा ब्याज कर-मुक्त होते हैं। पीपीएफ की लॉक-इन अवधि 15 वर्ष है और व्यक्ति इसमें एक वर्ष में 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकता है। पीपीएफ पर ब्याज दर की हर तिमाही में समीक्षा की जाती है।
ऑनलाइन चला सकते है पीपीएफ खाता
मालूम हो कि डाकघर में पीपीएफ खाता खोलने के लिए ग्राहकों को एक बार ब्रांच विजिट करना होगा और इसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ऐप के साथ खाते को ऑनलाइन चला सकते हैं। हाल ही में डाकपे ऐप की शुरुआत हुई है, इस ऐप से ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं और डाक उत्पादों की सेवा ली जा सकती है। खाता खोलने के बाद आईपीपीबी ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन पैसे जमा करने के लिए ग्राहकों के पास पीपीएफ खाता संख्या और ग्राहक आईडी होना चाहिए।
ऐप से ऐसे जमा करें पीपीएफ खाते में पैसा
- डाकपे ऐप खोलें।
- डीओपी प्रोडक्ट' सेक्शन पर जाएं और पीपीएफ पर टैप करें। डीओपी का मतलब डाक विभाग से है।
- पीपीएफ खाता संख्या और डीओपी ग्राहक आईडी दर्ज करें।
- किस्त की अवधि और राशि का चयन करें।
- ट्रांसफर पर क्ल्सिक करें और राशि ट्रांसफर होने पर एक सूचना मिलेगी।
- यह जानना जरूरी है कि पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है। हालांकि, मैच्योरिटी के एक वर्ष के भीतर इसे और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा बिना किसी नए योगदान के भी पीपीएफ खाता मैच्योर के बाद भी सक्रिय रह सकता है।
प्ले स्टोर से डाउनलोड करें डाकपे ऐप
- इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
- इसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, नाम, पिन कोड और खाता संख्या एंटर करनी होगी। इसके बाद आपको इसे अपने बैंक अकाउंट से लिंक कराना होगा।
- इस ऐप में भी आपको यूपीआई ऐप की तरह चार अंकों का एक पिन बनाना होगा। इस ऐप से आप किराना स्टोर से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर जगह पेमेंट कर सकते हैं।
- इस ऐप की मदद से आप किसी भी अकाउंट से रुपए आईपीपीबी खाते में भेज सकते हैं। आपको बता दें इस ऐप को विकसित और पिछड़े इलाकों के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए गांव में रहने वाले लोगों को भी बैंकिग सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
