नई दिल्ली, सितंबर 11। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले कई गिफ्ट की नीलामी होने जा रही है। आप भी इन तोहफों को खरीद सकते हैं। पीएम मोदी को मिले तोहफों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उपहार में दी गई रानी कमलापति की प्रतिमा से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेंट की गई हनुमान की मूर्ति, राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं के रैकेट, मुक्केबाजी के दस्ताने और भाला और ग्रामीण जीवन पर कोविड -19 के प्रभाव को दर्शाने वाली पेंटिंग, जो कि मधुबनी कलाकारों द्वारा बनाई गई है, इस लिस्ट में शामिल हैं। इन तोहफों की ई-नीलामी होने जा रही है, जिसमें आप भी भाग ले सकते हैं।
1200 से अधिक गिफ्ट्स
पीएम को उपहार में मिली 1,200 से अधिक वस्तुओं को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नीलाम किया जाएगा। इनकी नीलामी वेबसाइट pmmementos.gov.in के माध्यम से की जाएगी और इनसे होने वाली इनकम नमामि गंगे मिशन में जाएगी। पिछले साल इसी तरह 1,348 स्मृति चिन्हों के लिए 8,600 से अधिक बोलियां लगाई गई थीं।
और क्या क्या हैं तोहफे
नीलाम किए जाने वाले कुछ अन्य उपहारों में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर द्वारा पीएम को उपहार में दिया गया एक त्रिशूल, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा एक सूर्य चित्र, एनसीपी नेता अजीत पवार द्वारा उपहार में दी गई कोल्हापुर महालक्ष्मी की एक प्रतिमा, अयोध्या की मिट्टी वाला एक अमृत कलश शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश भाजपा इकाई द्वारा उपहार में दिया गया था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा उपहार में दी गई भगवान वेंकटेश्वर की एक वॉल हैंगिंग भी इन्हीं तोहफों में शामिल है।
एक खास तोहफा यह भी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, जिसका हाल ही में इंडिया गेट पर अनावरण किया गया था, की एक छोटी प्रतिकृति भी इस लिस्ट में है। इसे उसी कलाकार अरुण योगीराज द्वारा बनाया गया है, जिन्होंने बड़ी मूर्ति बनाई है।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भाला
पिछले साल, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा द्वारा हस्ताक्षरित भाले के लिए सबसे अधिक बोली थी। वे सबसे अधिक मूल्यवान वस्तुओं में से एक रहा। उसके लिए 1.5 करोड़ रुपये बोली लगी थी। इस बार सबसे कम बोली कर्नाटक से भगवान गणेश की तस्वीर के लिए है। इसके लिए 100 रुपये की बिड है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ई नीलामा में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और ग्रीनको, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और सोलर इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने पिछले साल 20 सबसे मूल्यवान वस्तुओं को खरीदा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications