Passport : लगभग सभी लोग अपने जीवन में एक बार विदेश की यात्रा करना चाहते हैं। अगर आपको विदेश घूमने जाना है तो फिर इसके लिए पासपोर्ट एक बेहद ही जरूरी दस्तावेज होता है। आप बिना पासपोर्ट के विदेश की यात्रा नही कर सकते है। अगर आप विदेश की यात्रा करने का विचार कर रहे है तो फिर आप पासपोर्ट बनवा लें। आज हम आपको घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने का तरीका बता रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

ऐप से करें अप्लाई
पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए सरकार ने ऐप भी बनाया है। इस ऐप का नाम एमपासपोर्ट सेवा है। आप इस ऐप के माध्यम से बेहद ही आसानी से अपने पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पासपोर्ट को बनवाने के लिए अगर हम फीस की बात करें तो फिट आपको नॉरमल पासपोर्ट बनवाने के लिए 1,500 रु फीस देनी होगी। वहीं तत्काल में अगर पासपोर्ट बनवाना है तो फिर इसके लिए आपको 3,500 रु फीस देनी होगी।
नॉर्मल पासपोर्ट बनवाने के लिए 8 वर्ष से कम आयु के बच्चों और सीनियर सिटीजन को फीस पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। उन्हें 1,500 रु की जगह केवल 1,350 रु देने होंगे।
जानिए आवेदन करने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एमपासपोर्ट सेवा ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद इस ऐप में आपको ओपन करना है और न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। आपको रजिस्टेशन करने के लिए अपने जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी भरें।
इसके बाद आपको पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा डालना है और सबमिट कर देना है। पासपोर्ट ऑफिस से आपके मेल पर वैरिफिकेशन कोड भेजेगा। अपने मेल पर जाकर उसे क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।
इसके बाद आपको अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। सबसे पहले अपने एरिया के पासपोर्ट ऑफिस सिलेक्ट करें और अपॉइंटमेंट की डेट भी चेक कर लें, कि कब की डेट्स मिल रही है।
इसके बाद आप पासपोर्ट तत्काल या नॉरमल में बनवाना चाहते हैं। इस पर क्लिक करें। अगर नॉर्मल पासपोर्ट की बात करें तो फिर इसको बनने में 15 दिन का समय लगता है और तत्काल पासपोर्ट बनने में 3 दिन का वक्त लगता है। नॉर्मल पासपोर्ट में पुलिस वैरिफिकेशन पहले होती है। तत्काल में पुलिस वैरिफिकेटशन पासपोर्ट आने के बाद होती है।
इसके बाद आपको अपना फॉर्म को भरना शुरू करना होगा। फॉर्म को भरने के बाद आपको अपॉइंटमेंट्स की डेट मिलेगी। उस डेट पर क्लिक करने के बाद सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको पासपोर्ट की फीस को ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके बाद आपको कंफर्मेशन के लिए मेल और एसएमएस आएगा।
आप चाहें तो अपने दस्तावेज फोटो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जमा कर सकते हैं। फिर आपको अपॉइंटमेंट की तारिख पर पासपोर्ट के सेंटर पर जाएं और अपने फॉर्म सबमिट कर देना है। वह पर आपका डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी होगा। इसके बाद पुलिस वैरिफिकेशन होगी। सभी वेरिफिकेशन के बाद पासपोर्ट पोस्ट के माध्यम से आपके घर 10 से 15 दिन में आ जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications