अब आप पेटीएम से भी कंपनियों के स्टॉक खरीद पाएंगे। डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म पेटीएम ने अपने पेटीएम मनी प्लेटफॉर्म पर स्टॉक ट्रेडिंग फीचर को लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: अब आप पेटीएम से भी कंपनियों के स्टॉक खरीद पाएंगे। डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म पेटीएम ने अपने पेटीएम मनी प्लेटफॉर्म पर स्टॉक ट्रेडिंग फीचर को लॉन्च किया है। बता दें कि यह फीचर अभी बीटा मोड में है।

पेटीएम मनी ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट व वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड्स व एनपीएस इन्वेस्टमेंट्स के लिए अभी 60 लाख से अधिक यूजर हैं। पेटीएम मनी की यह नई सुविधा इक्विटी बाजार के अनुभवी निवेशकों के साथ-साथ पहली बार निवेश करने वालों को पूरी तरह डिजिटल व सिक्योर इनवॉयरमेंट में स्टॉक्स में अवरोध रहित निवेश व ट्रेड करने का फायदा देगी।
चुनिंदा यूजर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस
इस तरह अब पेटीएम मनी से स्टॉक्स में निवेश, ट्रेड व उन पर डिटेल्ड रिसर्च की जा सकेगी। बता दें कि कंपनी अभी इस नए फीचर पर फीडबैक प्राप्त करने के लिए चुनिंदा यूजर्स को अर्ली एक्सेस दे रही है। जानकारी के अनुसार कुछ सप्ताह में यह सभी के लिए ओपन हो जाएगा। जबकि शुरुआत में यह सर्विस केवल एंड्रॉयड व वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी, अगले कुछ सप्ताह में इसे iOS के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं इस बात से भी अवगत करा दें कि भारत में एक सीमित संख्या में लोग इक्विटी बाजार में डायरेक्ट निवेश करते हैं। स्टॉक ट्रेडिंग के लॉन्च से पेटीएम मनी का लक्ष्य आसानी से इस्तेमाल हो सकने वाले प्रॉडक्ट, लो प्राइसिंग (10 रुपये से इंट्रा डे ट्रेड की शुरुआत और कैश डिलीवरी ट्रेड फ्री) और पेपरलेस अकाउंट ओपनिंग के साथ डिजिटल केवाईसी के जरिए इक्विटी इन्वेस्टिंग में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।
जानिए पेटीएम मनी स्टॉक ब्रोकिंग के फीचर्स
- पेटीएम मनी स्टॉक ब्रोकिंग में बीटा मोड में कैश व इंट्रा डे ट्रेडिंग को पेश किया गया है।
- पेटीएम मनी की योजना आगे चलकर डेरिवेटिव सेगमेंट लॉन्च करने की है।
- स्टॉक ब्रोकिंग में स्मार्ट सर्च और नोटिफिकेशंस की मदद से यूजर अधिकतम 50 स्टॉक्स को डिस्कवर कर सकते हैं, प्राइस अलर्ट सेट कर सकते हैं और जब स्टॉक्स की कीमत वहां पहुंच जाए तो नोटिफिकेशन पा सकते हैं।
- वहीं निवेशक 50 स्टॉक्स तक के लिए रियल टाइम प्राइस चेंज को ट्रैक करने के लिए मल्टीपल वॉचलिस्ट क्रिएट व कस्टमाइज कर सकते हैं।
- यूजर्स साप्ताहिक/मासिक आधार पर बाई ऑर्डर्स सेट कर स्टॉक इन्वेस्टिंग को ऑटोमेट कर सकते हैं।
- बिल्ट इन ब्रोकरेज कैलकुलेटर से ट्रांजेक्शन चार्ज का पता लगा सकते हैं और मुनाफे के साथ शेयर बेचने के लिए सटीक ब्रेकईवन प्राइस पता कर सकते हैं।
- एडवांस्ड चार्ट्स और अन्य विकल्प जैसे कवर ऑर्डर व ब्रैकेट ऑर्डर को भी रखा गया है ताकि स्टॉक ट्रेडिंग एक्सपीरियंस अधिक रिवार्डिंग हो।
- ये सब कुछ व अन्य फीचर्स पेटीएम मनी स्टॉक ब्रोकिंग पर फुल डेटा प्राइवेसी के साथ उपलब्ध होंगे ताकि बैंकस्तरीय सुरक्षा के साथ निवेशकों को पर्सनल डेटा सुरक्षित रहे।
ऐसे खोले अपना डीमैट अकाउंट
-पेटीएम मनी ऐप पर जाकर सबसे पहले ओपन डीमैट अकाउंट पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
- इसके बाद आपको पेटीएम एक्जीक्यूटिव का फोन आएगा और आपको मोबाइल पर एसएमएस के जरिए और अपनी ईमेल आईडी पर एक लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर जाकर और अपनी केवाईसी पूरी करें। केवाईसी प्रोसेस के लिए पैन कार्ड नंबर, आधार जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।
- केवाईसी प्रोसेस पूरी होने के 24 घंटे के अंदर आपको क्लाइंट आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- पेटीएम मनी पर अकाउंट खोलने के लिए 300 रुपये और डिजिटल केवाईसी के लिए 200 रुपये की फीस देनी होगी।
More From GoodReturns

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!



Click it and Unblock the Notifications