UP Budget 2021 : योगी सरकार ने पेश किया चुनावी बजट, जानिए डिटेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार यानी 22 फरवरी 2021 को अपना बजट पेश किया। इससे पहले कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी, जिसके बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने करीब 5.50 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश क‍िया। योगी आदित्यनाथ सरकार का पांचवा व अंतिम बजट है। इसके बाद 2022 में चुनाव होने हैं।

Yogi Adityanath

बजट एक नजर में

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिये राज्य विधानसभा में 5,50,270.78 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट का आकार पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 37,410 करोड़ रुपये ज्यादा है। प्रदेश के पहले 'पेपरलेस' बजट के तहत सभी सदस्यों को भी टैबलेट पर बजट दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। इस बजट में 27,598.40 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है। बजट में 90,729.80 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान है, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 4.17 प्रतिशत है। बजट में 5,06,181.84 की कुल प्राप्तियां का अनुमान लगाया गया है। इनमें कुल 4,18,340.44 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां और 87,841.40 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। बजट में कुल 5,50,270.78 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।

पहले जानें बजट में क‍िसको क्या म‍िला

कन्‍या सुमंगल योजना के ल‍िए 1200 करोड़ रुपये
मह‍िला शक्‍त‍ि केंद्रों के ल‍िए 32 करोड़ रुपये
गांवों में स्‍टेड‍ियम के ल‍िए 25 करोड़ रुपये
संस्‍कृत स्‍कूलोंं में फ्री छात्रावास की सुव‍ि‍धा
बीमें के ल‍िए 600 करोड़ रुपये की व्‍यवस्‍था
अध‍ि‍वक्‍ता चैंबर के ल‍िए 20 करोड़ रुपये
प्रदेश की नहरों के ल‍िए 700 करोड़ रुपये
ड‍िज‍िटल स्‍वास्‍थ्‍य म‍िशन के ल‍िए 32 करोड़ रुपये
पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे के ल‍िए 1107 करोड़ रुपये
न‍िर्माणाधीन मेड‍िकल कालेजों के ल‍िए 950 करोड़ रुपये
च‍ित्रकूट में पर्यटन के ल‍िए 20 करोड़ रुपये
वाराणसी में पर्यटन के ल‍िए 100 करोड़ रुपये
सीएम जन आरोग्‍य योजना के ल‍िए 142 करोड़ रुपये

अयोध्या का विशेष खयाल

योगी सरकार का बजट में अयोध्या पर खास फोकस रहा है। बजट में अयोध्या में एयर कनेकिटविटी देने का प्रस्ताव है, जिस पर 101 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके अलावा बजट में ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रस्तावा किया गया है। इसके साथ ही चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट 2021 में सक्रिय होने की जानकारी दी गई है। अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा होगा। एयरपोर्ट के साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 140 करोड़ दिया गया है। लखनऊ में 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल विकसित होगा जबकि वाराणसी-गोरखपुर में मेट्रो के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

किसानों पर विशेष ध्यान

यूपी की प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए कई कदम इस बजट में उठाएं हैं। यूपी सरकार ने कृषक पेंशन के साथ ही किसानों की कर्जमाफी तो पहले की की है। अब प्रदेश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रारंभ की घोषणा की है। सरकार ने इसके लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया है।

पहली बार पेपर लैस बजट पेश हुआ

योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। सरकार का यह पांचवां और आखिरी पूर्ण बजट है। प्रदेश सरकार ने इतिहास में पहली बार पेपर लैस बजट पेश किया है।

मोबाइल एप पर भी जारी हुआ बजट

सरकार का यह बजट एप पर भी उपलब्ध है। योगी सरकार का वर्ष 2021-22 का बजट मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। सरकार ने इसके लिए उप्र सरकार का बजट एप तैयार कराया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

गिनाईं कोरोना काल की उपलब्धियां

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में काफी ऐतिहासिक काम किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 54 लाख लोगों को को भरण पोषण भत्ता दिया, साथ ही मनरेगा में 29.58 करोड़ मानव दिवस सृजित किए गए। 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज ने अपने घरों को भेजा।

स्वास्थ्य सेवा पर विशेष फोकस

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर कदम उठाए हैं। इसके लिए 1950 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तवित है। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में नई लैब की स्थापना का बजट में प्रस्ताव है। इसके अलावा प्रदेश में नौ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+