अगर आपका खाता यस बैंक में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। यस बैंक अपनी 50 शाखाएं बंद करने जा रहा है। इसके अलावा बैंक अपने एटीएम की संख्या को भी सुसंगत करने पर विचार कर रहा है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता यस बैंक में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। यस बैंक अपनी 50 शाखाएं बंद करने जा रहा है। इसके अलावा बैंक अपने एटीएम की संख्या को भी सुसंगत करने पर विचार कर रहा है। दरअसल नए प्रबंधन के तहत निजी क्षेत्र का यह बैंक चालू वित्त वर्ष 2020-21 में परिचालन खर्च में 20 फीसदी की कटौती का लक्ष्य लेकर चल रहा है। यस बैंक के नए सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि बैंक पट्टे पर लिए गए गैरजरूरी स्थलों को वापस कर रहा है।

इसके साथ ही वह किराये वाली जगहों पर किराया दरें नए सिरे से तय करने के लिए बातचीत कर रहा है। बता दें कि सीईओ और प्रबंध निदेशक ने कहा कि बड़े चूककर्ता अदालतों की शरण में जा रहे हैं, जिससे यस बैंक को ऋण वसूली में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यस बैंक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी राणा कपूर के कार्यकाल में कामकाज के संचालन में कई खामियां सामने आने के बाद भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों के गठजोड़ ने पूंजी डालकर यस बैंक को बचाया था। उसके बाद मार्च में कुमार को बैंक का नया प्रमुख नियुक्त किया गया थ। सितंबर तिमाही में बैंक के परिचालन लाभ में 21 फीसदी की गिरावट आई थी।
बैंक बंद कर रहा 50 शाखाओं को
जानकारी के मुताबिक बैंक में लागत पर कोई नियंत्रण नहीं है। एक वैश्विक परामर्शक ने चालू वित्त वर्ष में 2019-20 की तुलना में परिचालन खर्च में 20 फीसदी की कमी लाने के लिए कदम-दर-कदम एजेंडा सुझाया है। वहीं उन्होंने ने कहा कि बैंक ने मध्य मुंबई के इंडियाबुल्स फाइनेंस सेंटर में पहले ही दो फ्लोर छोड़ दिए हैं। इसके अलावा बैंक सभी 1,100 शाखाओं के लिए किराये पर नए सिरे से बातचीत कर रहा है। इस प्रक्रिया से बैंक को किराये में करीब 20 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है। परिचालन को तर्कसंगत बनाने के कदम के तहत बैंक 50 शाखाओं को भी बंद कर रहा है। कई शाखाएं बिल्कुल पास-पास स्थित हैं। ऐसे में ये आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एटीएम की संख्या को भी सुसंगत किया जा रहा है।
सितंबर तिमाही में 35 रूरल ब्रांच बनीं बिजनेस कॉरसपोंडेंट लोकेशन
सितंबर तिमाही में यस बैंक ने 35 ग्रामीण शाखाओं को बिजनेस करेस्पोन्डेंट लोकेशंस में तब्दील कर दिया था। इससे बैंक की प्रति माह परिचालन लागत 2 लाख रुपये से कम होकर 35000 रुपये प्रतिमाह पर आ गई। कारोबार में बदलाव के साथ बैंक अपने कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार नए कामों में लगा रहा है। रेस्क्यू स्कीम के हिस्से के तौर पर बैंक अपने सभी मौजूदा कर्मचारियों को कम से कम एक साल के लिए काम पर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
