Yes Bank Stock Price: यस बैंक के शेयर्स में लगातार तीन से चल रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। बीएसई पर बैंक के शेयर्स आज मंगलवार को 7.22% से ज्यादा फिसल गए हैं और शेयर्स 21.59 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। Yes Bank के शेयरों में यह गिरावट ब्लॉक डील की खबरों और फंड जुटाने पर विचार के लिए होने वाली बोर्ड मीटिंग की वजह से देखने को मिल रही है।

रिपोर्ट में दी गई ये जानकारी
CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की ट्रेडिंग में Yes Bank के करीब 3% इक्विटी शेयर कई ब्लॉक डील्स में खरीदे-बेचे गए। मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग जानकारी के अनुसार, Carlyle Group की कंपनी CA Basque Investments के पास Yes Bank में 6.84% हिस्सेदारी थी, जबकि Advent International से जुड़ी Verventa Holdings के पास 9.2% हिस्सेदारी थी।
हाल ही में Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) ने Yes Bank में 20% हिस्सेदारी खरीदी थी। यह हिस्सेदारी उन बैंकों के समूह से खरीदी गई थी, जिसकी अगुवाई भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने की थी। SBI समेत इस समूह ने 2020 में Yes Bank को लिक्विडिटी क्राइसेस(Crisis) से उबारने में मदद की थी।
वहीं, बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की ट्रेडिंग में YES Bank के शेयर 7% तक फिसल गए, जब प्राइवेट बैंक ने एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर सफाई जारी की। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से एक पूरी तरह से स्वामित्व वाली कंपनी के लिए लाइसेंस लेने की मंजूरी मांग रहा है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यह कदम YES Bank में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल करने की योजना का हिस्सा हो सकता है।
शेयरों में भारी गिरावट
आज मंगलवार को बीएसई पर यस बैंक के शेयर 22.95 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे और 22.95 रुपये के हाई लेवल को टच किया। इन सभी खबरों के चलते बैंक के शेयर्स में आज 7.22% की गिरावट देखने को मिल रही है, इस गिरावट के बाद शेयर प्राइस 21.59 रुपये पर आ गया है।
शेयरों में भारी गिरावट से पहले जोरदार तेजी देखी गई थी। यस बैंक के शेयर्स ने पिछले 1 हफ्ते में 1.42% का पॉजिटिव रिटर्न दिया और 1 महीने में 21.01% का मोटा रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications