Yes Bank Shares: अगर आपको यस बैंक के शेयर खरीदना है बेचना है या फिर होल्ड करना है और अब आप कंफ्यूज हो रहे हैं तो यह आर्टिकल खास तौर पर आपके लिए है। यहां पर हम आपको कुछ जाने-माने एक्सपर्ट्स की सलाह बताने जा रहे हैं। इन एक्सपर्ट्स ने परफॉर्मेंस के आधार पर यस बैंक के शेयर को खरीदने बेचने या फिर होल्ड करने की बात कही है। अगर बात करते हैं यस बैंक के शेयर्स की कंडीशन की, तो पिछले 6 महीने के अंदर इस कंपनी के शेयर्स ने बेहतर रिटर्न दे कर अपने इनवेस्टर्स के पैसे को बढ़ाया है।
आइए सबसे पहले आपको यस बैंक के शेयर्स के बारे में बताते हैं। आज 1 मई को शेयर बाजार बंद होने की वजह से कोई भी कारोबार नहीं किया जा रहा है। हालांकि कल बाजार बंद होने तक यस बैंक के शेयर 26.15 की दर पर कारोबार कर रहे थे।

अगर हम बात करते हैं पिछले 6 महीने की तो यस बैंक के शेयर में 63.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 साल के अंदर इसने 63.95 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। अगर पिछले 1 महीने की बात करें तो इस कंपनी के शेयर में 6 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।
अगर कंपनी के पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की बात करें तो इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 32.85 रुपए रहा है। वहीं पिछले 52 सालों का निचला स्तर 15.50 रुपए रहा है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने शेयर्स बेचने की बात कही है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी के द्वारा इसके शेयर को सेल रेटिंग दी गई है। इसकी टारगेट प्राइस को 20 रुपए पर सेट भी किया गया है। हालांकि कई और एक्सपर्ट में इसके शेयर्स में अभी और तेजी आने की बात कही है।
शेयर्स में आ सकती है तेजी
एक एक्सपर्ट ने बताया है कि यस बैंक पिछले लंबे समय से चल रहे गिरावट के दबाव को लगातार झेल रहा था, हालांकि अब यस बैंक के शेयर्स ने इस रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ दिया है और लंबे समय से चले आ रहे डाउनफॉल का ट्रेंड भीइसी के साथ टूट गया है। ऐसे में इक्विटी रिसर्च सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल का कहना है कि यस बैंक में आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है।
लंबे समय के लिए लगा सकते हैं पैसे
वहीं टेक्निकल एनालिस्ट की बात की जाए तो इन्वेस्टर्स 25 से लेकर 28 रुपए तक की प्राइस रेंज के अंदर यस बैंक केस्टॉक को लंबे समय के लिए ले सकते हैं। आने वाले समय में कंपनी के स्टॉक में जबरदस्त तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके मुताबिक भविष्य में यस बैंक के स्टॉक की कीमत 41 रुपए तक के करीब पहुंच सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को जबर्दस्त फायदा मिलेगा और अभी के मुकाबले कई गुना ज्यादा प्रॉफिट भी मिलेगा। हालांकि अगर आप ऐसा कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आपको एक बार किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से भी निजी तौर पर सलाह ले लेनी चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications