Yes Bank Share News: यस बैंक के शेयरों में आज शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस बैंक के शेयर 17.76 रुपये के भाव पर ओपन हुए और 20.07 रुपये पर क्लोज हुए। यस बैंक ने आज 20.30 रुपये के हाई लेवल को टच किया और 17.76 रुपये लो लेवल रहा।
आज शेयर का भाव 10% तक उछलकर अपने तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। पिछले 1 महीने में इस बैंक के शेयर्स ने 16.79% का तगड़ा रिटर्न दिया है और पिछले 3 महीनों में बैंक के शेयर्स 4.70% का मुनाफा दिया है। यस बैंक के शेयर्स में तेजी आने के पीछे एक अहम वजह है।

इस वजह से बैंक के शेयरों में आया तगड़ा उछाल (Yes Bank Stock Price)
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, यस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बोर्ड आज अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों का मकसद जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है।
मनीकंट्रोल की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) और यस बैंक के बीच हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत 2024 में शुरू हुई थी। अब SMBC एक बार फिर इस डील को लेकर एक्टिव हो गया है और यस बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक (नियंत्रण वाली हिस्सेदारी) लेने की योजना बना रहा है।
यस बैंक में हिस्सेदारी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), जिसके पास इस समय यस बैंक में 23.97% हिस्सेदारी है और वह अपनी 20% हिस्सेदारी SMBC को बेच सकता है। अगर यह डील होती है, तो यस बैंक को एक मजबूत विदेशी पार्टनर मिलेगा, जो बैंक की ग्रोथ को मजबूती देगा। यस बैंक के शेयरधारकों की बात करें तो एसबीआई के अलावा कई बड़े निजी बैंक और निवेशक शेयरहोल्डर्स हैं। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक इन चारों की कुल हिस्सेदारी 7.36% है। इसके अलावा प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल के पास 9.2% हिस्सेदारी है। कार्लाइल ग्रुप के पास 6.84% हिस्सेदारी है और LIC के पास 3.98% हिस्सेदारी है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
