Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयर होल्डर में शेयर धारकों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि यह निवेशकों का कंपनी पर घट रहे भरोसे की वजह से हो रहा है। ऐसे सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि पिछले 6 महीना के अंदर यस बैंक की संख्या शेरहोल्डर्स 1.5 लाख से भी ज्यादा कम हो गई हैं। आपको बताते चले कि यस बैंक के पास 50.6 लाख शेयर होल्डर थे जिनमें से करीब 1.5 लाख शेयर होल्डर की संख्या इस कंपनी में कम हुई है।
आपको बताते चले की सितंबर क्वार्टर के आखिरी तक आई जानकारी के अनुसार यस बैंक के शेयरधारकों की संख्या घटकर 48,88, 441 रह गई है। गौरतलब है कि यस बैंक के सभी 100 परसेंट शेयर धारक पब्लिक हैं।

अभी भी यस बैंक के पास पूरे भारत में सबसे ज्यादा शेरहोल्डर्स हैं। इसी साल 31 मार्च को यस बैंक के शेयरधारकों की संख्या 50.6 लाख दर्ज की गई थी। हालांकि अब इसके शेयर होल्डर्स 50 लाख से कम हो गए हैं, फिर भी कंपनी टाटा और रिलायंस जैसे बड़े प्लेयर्स को पछाड़ते हुए नंबर एक पर बनी हुई है।
गौरतलब है कि यस बैंक पर ₹5000 के बैंक फ्रॉड का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद यस बैंक ने लोगों के बीच अपना भरोसा खो दिया था और इनके स्टॉक बहुत बुरी तरीके से गिर गए थे। इस ड्रॉबैक के बाद यस बैंक ने जबरदस्त कम बैक किया और पिछले कुछ सालों के अंदर ही वापस से शेयरहोल्डर्स के विश्वास को जीतने में सफलता पाई और 50.6 शेयरहोल्डर्स के साथ शेयरधारकों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गया। यस बैंक ने बैड लोन को भी दूर करने के लिए कई पैंतरे आजमा रहा है और शायद यह भी एक कारण है जिस वजह से इसके स्टॉक पर लोगों की नजर बनी हुई है।
जानें क्या है यस बैंक के शेयर का हाल
अगर बात करें यस बैंक के शेयर की 24 नवंबर को बाजार बंद होने तक इसके शहर में 1.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, और इसका शेयर 19.75 पर व्यापार कर रहा था। अगर बात की जाए पिछले 6 महीने की तो इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 27.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर आप बात करते हैं पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो, पिछले 52 हफ्ते में इसके शेयर का उच्च स्तर 24.75 रहा है वही निचला स्तर 14.40 रुपए रहा है। अगर हम बात करें पिछले पांच कारोबारी दिनों की तो बैंक के शेयर में -4.59 की गिरावट देखने को मिली है।
शेयरहोल्डर्स के मामले में कौन सी हैं भारत की 5 सबसे बड़ी कंपनियां
शेरधारकों के लिहाज से यस बैंक 48,88,441 शेरहोल्डर्स के साथ सबसे बड़ी कंपनी है। यस बैंक के आंकड़े के आसपास कोई भी बड़ी कंपनी नजर नहीं आती है। इसके बाद दूसरा नंबर आता है टाटा पावर का जिसके शेयरधारकों की संख्या 38 लाख के आसपास है। तीसरे नंबर पर टाटा स्टील है जिसके शेयरधारकों की संख्या टाटा पावर से कुछ ही कम है। चौथे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्री का नाम आता है और पांचवें नंबर पर आईटीसी शेयरहोल्डर्स के मामले में सबसे बड़ी कंपनी है
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
