Yes Bank Layoffs 500 Employees: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करीब 500 लोगों की छंटनी करने के बाद यस बैंक आने वाले दिनों में फिर से अन्य कर्मचारियों को बाहर कर सकता है। लेकिन इसके पीछे की क्या वजह है चलिए आपको बताते हैं।

500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने अपने 500 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। इन सभी कर्मचारियों को 3 महीने के वेतन के बराबर राशि दी गई है। आपको बता दें कि इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर ब्रांच बैंकिंग पर होने वाला है क्योंकि सबसे ज्यादा कर्मचारी इसी सेगमेंट से बाहर किए गए हैं। इस छंटनी का असर थोक बैंकिंग से लेकर खुदरा बैंकिंग तक लगभग सभी वर्टिकल पर हुआ है।
आखिर क्या है छंटनी करने के पीछे का कारण?
यस बैंक का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देकर मैन्युअल हस्तक्षेप में कटौती करने की दिशा में बढ़ना है। इसका मकसद लागत में कटौती करना है। वित्त वर्ष 2022-2023 और 2023-2024 में यस बैंक का कर्मचारियों पर खर्च 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। 2022-2023 में यस बैंक का कर्मचारियों पर खर्च 3,363 करोड़ रुपए था। 2023-2024 में यह बढ़कर 3,774 करोड़ रुपए हो गया।
आने वाले समय में दोबारा हो सकती है छंटनी
कम से कम 500 लोगों को कंपनी से निकालने के बाद भी आने वाले दिनों में और भी छंटनी हो सकती है। जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है उन्हें तीन महीने का वेतन दिया गया है। बैंक अपने खर्च में कटौती कर रहा है। छंटनी एक मल्टीनेशनल सलाहकार की सलाह पर की गई है।
आरबीआई ने यस बैंक को डूबने से बचाया था
वित्त वर्ष 23 के अंत में खर्च 3,363 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 के अंत में 3,774 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल 2020 में जब Yes Bank डूबने वाला था तो इसकी रीस्ट्रक्चरिगं के लिए SBI की अगुवाई में एक कंसोर्शियम बनाया गया था। इस कंसोर्शियम में कई बैंक शामिल थे जिन्होंने Yes Bank में हिस्सेदारी खरीद कर इसे डूबने से बचाया था। अब फिर यस बैंक ग्राहकों का भरोसा जीतकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।
शेयरों में आ सकती है गिरावट
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को Yes Bank Share 24.02 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं बुधवार को इस बैंकिंग स्टॉक ने शुरुआत तो हरे निशान पर की लेकिन यह खबर सामने आने के बाद मामूली गिरावट देखी गई है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications