नई दिल्ली, जुलाई 17। यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के प्रीमेच्योर विड्रॉल पर लगने वाला पेनल्टी फीस बढ़ा दिया है। यस बैंक की वेबसाइट के आधार पर, नए पेनल्टी चार्ज 8 अगस्त, 2022 से लागू हो सकते हैं। बैंक ने 181 दिनों से कम के लिए बुक की गई एफडी के प्रीमेच्योर विड्रॉल के लिए पेनल्टी रेट 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.50 प्रतिशत कर दिया। और 182 दिनों और उससे अधिक समय के लिए बुक की गई एफडी को समय से पहले निकालने के लिए पेनल्टी चार्ज 0.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया है। ये नियम वरिष्ठ नागरिकों पर लागू नहीं होंगे।
यस बैंक के नए नियम
5 जुलाई 19 से 9 मई 21 तक के समय के लिए एफ बुक करने वाले येस बैंक के कर्मचारियों के लिए उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार, समय से पहले जुर्माना लागू होगा। प्रीमेच्योर पेनल्टी सभी तरह के ग्राहकों पर लागू होगी। 10 मई 21 को और उसके बाद येस बैंक के कर्मचारियों की तरफ से बुक कराई गई या रिन्यू की गई एफडी के लिए कोई प्रीमेच्योर पेनल्टी लागू नहीं होगा।
वरिष्ठ नागरिकों पर कोई प्रीमेच्योर पेनल्टी लागू नहीं
5 जुलाई 19 से 15 मई 22 तक की समय के लिए एफडी बुक/रिन्यू करने वाले वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार समय से पहले जुर्माना लागू होगा। 16 मई 22 को और उसके बाद बुक/रिन्यू एफडी वरिष्ठ नागरिकों पर कोई प्रीमेच्योर पेनल्टी लागू नहीं होगा।
आखिरी बार 18 जून 2022 को अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव
यस बैंक ने आखिरी बार 18 जून 2022 को अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया था। बदलाव के बाद, बैंक अब आम जनता को 3.25% - 6.50% की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% - 7.25% की ब्याज दर 7 दिनों से 10 सालों में मेच्योर होने की पेशकश कर रहा है। एफसीएनआर और आरएफसी जमा पर प्रीमेच्योर विड्रॉल के लिए दंड लागू नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
