यस बैंक को संभालने की सरकार की कोशिशों के तेज होने के बाद उसे दुनिया की बड़े रेटिंग एजेंसी मूडीज से भी राहत मिली है। मूडीज ने बैंक के आउटलुक में बदलाव करते हुए इसे पॉजिटिव कर दिया है।
नई दिल्ली: यस बैंक को संभालने की सरकार की कोशिशों के तेज होने के बाद उसे दुनिया की बड़े रेटिंग एजेंसी मूडीज से भी राहत मिली है। मूडीज ने बैंक के आउटलुक में बदलाव करते हुए इसे पॉजिटिव कर दिया है। यस बैंक के शेयर आज भी जबर्दस्त तेजी के साथ कारोबार करते देखे जा रहे हैं। बीएसई पर बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में ही करीब 35 फीसदी तक उछल गया और देखते ही देखते तेजी 73 पर्सेंट तक पहुंच गई। जबकि सुबह साढ़े 11 बजे के करीब बैंक का शेयर करीब 54 पर्सेंट की तेजी के साथ 58 रुपये के आसपास ट्रेड करता देखा गया। बैंक में लिवाली बढ़ने की प्रमुख वजह रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा बढ़ाई गई रेटिंग है।

बता दें कि यह बैंक के शेयर में लगातार तीसरे दिन की तेजी है। पिछले तीन दिन में यस बैंक का शेयर करीब 150 प्रतिशत उछल चुका है। मूडीज ने कहा है कि हम यस बैंक की लंबी अवधिक की विदेशी मुद्रा इश्यू और विदेशी मुद्रा की असुरक्षित एमटीएन प्रोग्राम रेटिंग को बढ़ाकर क्रमश: Caa3 से Caa1 और (P) Caa3 से (P) Caa1 कर रहे हैं।
आज यानी मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान यस बैंक के शेयरों ने 73 फीसदी की छलांग लगाते हुए बीएसई पर64.15 रुपये का भाव हासिल किया। जबकि सोमवार को यह शेयर 37.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। बीते तीन सत्रों में इस शेयर ने 98 फीसदी तक की तेजी दर्ज की है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में सात निवेशक यस बैंक में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करने जा रहे हैं, जिससे इसकी रेटिंग में सुधार हुआ है। यस बैंक बुधवार शाम 6 बजे से बैंकिंग की तमाम सेवाएं सामान्य रूप से शुरू करने वाला है।
सोमवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो रिजर्व बैंक संकट से जूझ रहे इस बैंक को पूंजी प्रदान करेगा। रिजर्व बैंक ने 5 मार्च को यस बैंक के निदेशक मंडल को बर्खास्त कर अपना प्रशासक नियुक्त किया था। एसबीआई ने 7,250 करोड़ रुपये का निवेश कर इस निजी बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। मगर इसके लिए लॉक-इन अवधि सिर्फ 26 फीसदी हिस्सेदारी पर लागू होगी। जानकारी दें कि 18 मार्च से यानि कल से यस बैंक पर लगा मोराटोरियम हट जाएगा। यस बैंक में एसबीआई के अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये, एक्सिस बैंक ने 600 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक ने 500 करोड़ रुपये और बंधन बैंक ने 300 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
