नई दिल्ली। यस बैंक देश का सबसे बड़ा फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लेकर आ गया है। यह एफपीओ आज निवेश के लिए खुल रहा है। यस बैंक ने इस एफपीओ के लिए आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। यह शेयर के 10 जुलाई के बंद भाव से लगभग 49 फीसदी कम भाव पर मिल रहे हैं। इस एफपीओ के लिए अधिकतम दर 13 रुपये प्रति शेयर तक होगी। इस प्रकार 2 रुपये के शेयर के लिए फ्लोर प्राइस 6 गुना और कैप प्राइस 6.5 गुना तय किया गया है। यह एफपीओ 17 जुलाई को बंद होगा। वहीं यस बैंक ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 4500 करोड़ रुपये जुटा भी लिए हैं।
एफपीओ में करीब आधी पर मिल रहा है शेयर
यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर के बैंक से बाहर होने के बाद एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, फेडरल बैंक, बंधन बैंक और आईडीएफसी बैंक ने मार्च में सरकार से मंजूर बेलआउट योजना से तहत यस बैंक में 10,000 करोड़ रुपये निवेश किया था।
जानिए यस बैंक का कारोबार
यस बैंक का कारोबार 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में फैला है। मार्च 2020 की जानकारी के मुताबिक इसका आबू धाबी में भी एक रिप्रजेंटेटिव ऑफिस है। मार्च 2020 की जानकारी के मुताबिक बैंक की 1135 शाखाएं और 1423 एटीएम हैं। बैंक में एसबीआई की 49 फीसदी हिस्सेदारी है और उसके सेंट्रल बोर्ड ने यस बैंक के एफपीओ में अधिकतम 1,760 करोड़ रुपये तक निवेश को मंजूरी दे दी है।
यस बैंक में किसकी कितनी हिस्सेदारी
यस बैंक में एसबीआई की सबसे अधिक 48.21 फीसदी हिस्सेदारी है। आईसीआईसीआई बैंक की 7.97 फीसदी, एक्सिस बैंक की 4.78 फीसदी, फेडरल बैंक की 1.92 फीसदी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की 1.67 फीसदी, बंधन बैंक की 2.39 फीसदी, एचडीएफसी की 7.97 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक की 3.61 फीसदी हिस्सेदारी है। आरबीआई की पुनर्गठन योजना के मुताबिक बैंक में यस बैंक में एसबीआई की 49 फीसदी से अधिक और 26 फीसदी के कम हिस्सेदारी नहीं हो सकती है।
जानिए इस एफपीओ के लीड मैनेजर
इस एफपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, डीएसपी मैरिल लिंच, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और यस सिक्योरिटीज इंडिया लीड मैनेजर हैं। आरबीआई के नियमों के मुताबिक बैंक के लिए यह पैसा बहुत जरूरी है। 31 मार्च, 2020 को बैंक का सीईटी (कॉमन इक्विटी टियर) 6.3 प्रतिशत है जो 7.375 प्रतिशत से ऊपर होना चाहिए था।
जानिए क्या होता है एफपीओ
फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को दूसरा पब्लिक ऑफर भी कहा जाता है। जब शेयर बाजार में लिस्टेड कोई कंपनी फंड जुटाने के लिए सार्वजनिक तौर पर अपने शेयर बेचने की पेशकश करती है, तो इसे फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर कहते हैं। वहीं पहली पेशकश आईपीओ कहलाती है, जिसके बाद कंपनी लिस्टेड होती है। लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सार्वजनिक प्रस्ताव को एफपीओ कहा जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास



Click it and Unblock the Notifications