New charges of YES Bank: अगर आपका YES बैंक में खाता है तो आपके लिए जरूरी अपडेट आया है। बैंक ने अपने स्मार्ट सैलरी खातों के लिए नए चार्ज का ऐलान कर दिया है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होंगे। आपको बता दें, यह बदलाव एटीएम ट्रांजेक्शन, डेबिट कार्ड, मिनिमम बैलेंस और चेक रिटर्न जैसे क्षेत्रों पर असर करेंगे।

यह अपडेट YES बैंक के अकाउंट होल्डर्स के लिए अहम हो सकते हैं, विशेषरुप से इसका असर उनलोगों पर पड़ेगा जिनकी सैलरी उनके खाते में आती है और जो मिनिमम बैलेंस बनाए रखते हैं। चलिए आपको बैंक के इस अपडेट के पूरी जानकारी बताते हैं ताकी आप किसी भी तरह का लेनदेन करें तो आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव
YES बैंक के स्मार्ट सैलरी एडवांटेज अकाउंट के ग्राहकों को RuPay डेबिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इसके लिए 199 रुपए का चार्ज देना होगा। वहीं, स्मार्ट सैलरी एक्सक्लूसिव, प्लेटिनम और प्लेटिनम प्रो खातों में डेबिट कार्ड फ्री मिलेगा, लेकिन इसके लिए खाते से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी।
ATM ट्रांजेक्शन पर नई लिमिट
बैंक ने अब एटीएम लेनदेन के नियम भी बदल दिए हैं।
मेट्रो शहरों में हर महीने केवल 3 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।
नॉन-मेट्रो शहरों में ग्राहकों को 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे।
इसके बाद, अगर आप कैश निकालते हैं तो 23 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन देने होंगे।
वहीं बैलेंस चेक या पिन बदलने जैसे गैर-वित्तीय लेनदेन पर 10 रुपए चार्ज लगेगा।
मिनिमम बैलेंस न रखने पर पेनल्टी
YES बैंक का यह बदलाव सबसे ज्यादा असर न्यूनतम बैलेंस पर डालेगा। अगर खाते में लगातार 3 महीने तक 10,000 रुपए की सैलरी क्रेडिट नहीं होती या फिर पिछले महीने औसत मिनिमम बैलेंस (AMB) 10,000 रुपए से कम रहता है, तो चार्ज लगेगा।
100% बैलेंस - कोई शुल्क नहीं।
75%-100% बैलेंस - कमी पर 5% चार्ज।
50%-75% बैलेंस - कमी पर 7.5% चार्ज।
50% से कम बैलेंस - कमी पर 10% चार्ज, अधिकतम 750 रुपए तक।
चेक और ECS रिटर्न पर चार्ज
बैंक ने चेक और इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस (ECS) पर भी चार्ज बढ़ाए हैं।
अगर बैलेंस कम होने पर चेक बाउंस होता है, तो पहली बार 500 रुपए और दूसरी बार से 750 रुपए तक चार्ज लगेगा।
तकनीकी कारणों से चेक रिटर्न होने पर 50 रुपये हर बार देना होगा।
आउटवर्ड चेक रिटर्न पर 350 रुपए, और स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन (SI) रिटर्न पर 100 रुपये का चार्ज लगेगा।
ECS रिटर्न की स्थिति में पहली बार 550 रुपए और उसके बाद 600 रुपए चार्ज देना होगा।
बाकी सर्विसों पर भी लगेगा चार्ज
अगर ग्राहक ब्रांच जाकर चेक रोकने की रिक्वेस्ट करता है, तो 100 रुपए चार्ज लगेगा।
वहीं फिजिकल बैंक स्टेटमेंट लेने पर भी 100 रुपए चार्ज लगेगा।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
YES बैंक का यह कदम उन सभी ग्राहकों को प्रभावित करेगा जो नियमित रूप से कैश ट्रांजेक्शन, चेक पेमेंट या मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियमों का पालन नहीं करते। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खाते की स्थिति पर नजर रखें और लेनदेन सोच-समझकर करें, ताकि अतिरिक्त चार्ज से बचा जा सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications