नई दिल्ली। यस बैंक की तरफ से बड़ी खबर आई है। यस बैंक ने कहा है कि बैंक में आज से काम करने लगेगा, लेकिन आरबीआई की समय की बाधा की वजह से आज लोग बैंक से कैश निकाल या जमा नहीं कर पाएंगे। यस बैंक ने कहा है कि अब उसके पास काफी कैश हो गया है, जिससे वह अपने ग्राहकों की किसी भी मांग को पूरा कर सकता है। बैंक की तरफ से दी जानकारी के अनुसार बैंक के ग्राहकों का अभी भी बैंक पर भरोसा कायम है। इसका सबसे मजबूत सबूत है कि ग्राहकों को 50,000 रुपये निकालने की दी गई छूट के बाद भी ज्यादातर ग्राहकों ने पैसा निकालना ठीक नहीं समझा।
आइये अब जानते यस बैंक से ग्राहक आज कब से पैसा निकाल सकते हैं।
आज शाम 6 बजे से पैसा निकाल सकते हैं ग्राहक
यस बैंक के ग्राहक आज शाम 6 बजे से बैंक में जमा अपना पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि आज दिन में ग्राहक ब्रांच में जाकर पैसा नहीं निकाल पाएंगे। इसका कारण आरबीआई की तरफ से लगाया गया मोरेटोरियम का समय है। आरबीआई की यह समय सीमा आज शाम को 6 बजे खत्म हो रही है। ऐसे में बैंक अपनी पूरी सेवाएं शाम 6 बजे से देने लगेगा। क्योंकि बैंक की शाखाओं के बंद होने का समय शाम को होता है, ऐसे में आज ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे और कल ब्रांच से पूरी तरह से बैंकिंग कर सकेंगे। इस प्रकार यस बैंक की शाखाओं में 19 मार्च 2020 से पूरी तरह से सामान्य कामकाग होने लगेगा।
यह है बैंक एडमिनिस्ट्रेटर का बयान
यस बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत कुमार ने कहा है कि यस बैंक के एटीएम में पैसा है और लिक्विडिटी की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि यस बैंक की टीम ग्राहकों से संपर्क कर रही है। उनके अनुसार यस बैंक की निफ्ट, आरटीजीएस और आईएमपीएस सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं।
आज बैंक देगा पूरी जानकारी
यस बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत कुमार और एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार आज एक पत्रकार वार्ता करेंगें। इस दौरान यह लोग बैंक की भावी रूपरेखा और आज के हालात पर पूरी जानकारी देंगे। हालांकि दोनों ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से यस बैंक क्राइसिस को हैंडल किया गया है और जैसी सर्विस दी गई है, उससे ग्राहक खुश हैं। रजनीश कुमार ने कहा कि यस बैंक के ग्राहक डिपॉजिट को लेकर चिंता न करें। उन्होंने कहा कि अगले 13 दिनों में यस बैंक के पूरे रीकंस्ट्रक्शन प्लान को लागू किया जाएगा। प्रशांत कुमार ने कहा कि मोरेटोरियम के दौरान बैंक के कुल ग्राहकों में से सिर्फ एक तिहाई ग्राहकों ने ही 50,000 रुपये निकाले हैं। कुमार ने बताया, कस्टमर्स का कहना है कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि यस बैंक से पैसे निकाल लेना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में इनफ्लो बढ़ा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
