नई दिल्ली, फरवरी 9। अगर आपने भी इन बैंकों में सेविंग्स अकाउंट खोले है तो ये खबर आपके लिए है। प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक और डीसीबी बैंक ने सेविंग्स बैंक अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यस बैंक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है। नई ब्याज दरें रेग्युलर वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी बचत खातों पर लागू हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नई दरें 8 फरवरी 2022 से लागू हो गई हैं।

SBI में ऑनलाइन खोलें ये अकाउंट और Tax में पाएं छूट
खाताधारकों को लगा झटका
जानकारी के लिए बता दें कि ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ब्याज दर लाभ प्राप्त करने के लिए बचत खाते में मंथली एवरेज बैलेंस (एएमबी) बनाए रखा जाना चाहिए। इस ब्याज की गणना रोजाना की जाएगी और ग्राहक के बचत खाते में तिमाही जमा की जाएगी। डीसीबी बैंक ने भी सेविंग्स बैंक डिपॉजिट्स की ब्याज दरों में संशोधन किया है। जबकि नई दरें 7 फरवरी 2022 से लागू हो गई है। नई दरें निवासी, अनिवासी और अनिवासी विदेशी बचत बैंक खातों पर लागू होंगे। बैंक इलीट सेविंग्स अकाउंट, फैमिली सेविंग्स अकाउंट, शुभ लाभ सेविंग्स अकाउंट, प्रिविलेज सेविंग्स अकाउंट, कैशबैक सेविंग्स अकाउंट, क्लासिक सेविंग्स अकाउंट और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट खाता पेशकश करते हैं। यस बैंक ने बचत खाते की ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। 8 फरवरी, 2022 से बैंक 1 लाख रुपये तक के डेली बचत खाते के बैलेंस पर 4 फीसदी वार्षिक ब्याज दर की पेशकश करेगा। इससे पहले, बैंक 1 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये से कम के बचत खाते बैलेंस पर 4.50 फीसदी ब्याज दे रहा था। हालांकि, बैंक ने इस बैलेंस स्लैब पर अपनी 4.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी है।
जबकि बैंक ने पहले बचत खाते की बैलेंस 10 लाख से 1 करोड़ पर 5 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की थी, अब यह दर 4.75 फीसदी होगी। बैंक के पास पहले 1 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये का डेली बैलेंस स्लैब था, जिसकी ब्याज दर 5.25 फीसदी थी, लेकिन अब बैंक ने इस बैलेंस स्लैब को दो वर्गों में विभाजित कर दिया है। यस बैंक अब 1 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये के डेली बचत खाते बैलेंस पर 5 फीसदी और 25 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये तक डेली सेविंग्स बैलेंस पर 5.25 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है।
डीसीबी बैंक सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें
डीसीबी बैंक सेविंग्स अकाउंट 7 फरवरी, 2022 से खाते में 1 लाख तक की बैलेंस पर 2.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 1 लाख से 2 लाख रुपये के बीच बैलेंस पर फिलहाल 4.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। डीसीबी बैंक वर्तमान में 2 लाख से 10 लाख रुपये से कम बैलेंस पर 5 फीसदी ब्याज दे रहा है। 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक के खाते में बैलेंस पर डीसीबी बैंक वर्तमान में 6.25 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 25 लाख और 50 लाख रुपये बैलेंस पर ब्याज दर 6.50 फीसदी होगी। 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक के बचत खाते बैलेंस पर बैंक सबसे ज्यादा 6.75 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।
इन ग्राहकों को मिलेगा अधिक ब्याज
जबकि प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, बैंक के ग्राहकों को बचत खातों पर अधिक ब्याज मिलेगा। बैंक ने कहा कि ब्याज की गणना धारक के खाते में दैनिक शेष राशि पर की जाएगी। हालांकि इसका भुगतान तिमाही आधार पर किया जाएगा। 2 फरवरी 2022 से प्रभावी है। एचडीएफसी बैंक 50 लाख रुपये से कम की शेष राशि वाले बचत खातों पर 3 प्रतिशत ब्याज दर देगा। 2 फरवरी 2022 से प्रभावी है, खाते में 50 लाख रुपये से अधिक और 1,000 करोड़ रुपये से कम की शेष राशि पर बैंक 3.50 प्रतिशत ब्याज दर देगा। 1,000 करोड़ रुपये से अधिक खाते में हो तो शेष राशि पर 4.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा कि संशोधित दरें घरेलू, एनआरओ और एनआरई बचत खातों पर लागू होंगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications