यस बैंक (Yes Bank) के हिस्सेदारी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि यस बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) लेने वाला है. इसके लिए एसएमबीसी ने 5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन लगाई है. बीएसई (BSE) पर यस बैंक का शेयर हल्की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है. यस बैंक के शेयर की कीमत अभी 24.43 रुपये है. पिछले हफ्ते यस बैंक के स्टॉक में 5.3 फीसदी की उछाल देखी गई थी.

देश की प्राइवेट बैंकों में शामिल यस बैंक (Yes Bank) सुर्खियों में है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यस बैंक का आधा मालिक जापानी बैंक एसएमबीसी बन सकता है. यस बैंक की हिस्सेदारी में जल्द जापानी बैंक भी शामिल होने वाला है.
ऐसा कहा जा रहा है कि इसी सिलसिले को लेकर एसएमबीसी के ग्लोबल सीईओ अकीहीरो फुकुतोमे (Akihiro Fukutome) जल्द भारत पहुंच सकते हैं. अकीहीरो फुकुतोमे अपने इस दौरे के दौरान आरबीआई और एसबीआई के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.
यह पता चला है कि जापानी बैंक ने यस बैंक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
एसबीआई बैंक का यस बैंक में पहले 23.99 फीसदी हिस्सेदारी थी. साल 2020 में यस बैंक को आर्थिक सहायता से बचाने के लिए एसबीआई ने 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. अब एसबीआई अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग बेचने पर विचार कर रही है.
वहीं भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई ने भी यस बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने अनुमति दें दी है. यस बैंक ऐसा दूसरा बैंक है, जिसकी 26 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी पर केंद्रीय बैंक ने निवेश करने की अनुमति दी है. यस बैंक से पहले 2018 में आरबीआई ने केरल में स्थित कैथोलिक सीरियन बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी पर निवेश करने की अनुमति दी थी.
यस बैंक का क्या रहा मार्केट में हाल
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार बंद होते समय यस बैंक का मार्केट कैप (76,531 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यस बैंक के शेयर की कीमत अभी 24.43 रुपये है. पिछले हफ्ते यस बैंक के स्टॉक में 5.3 फीसदी की उछाल देखी गई थी. जापानी बैंक ने यस बैंक से उसकी सभी जानकारियां भी मांगी है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
