Year Ender 2024: नए साल में चंद दिन और रह गए हैं. इससे पहले 2024 में कई कारनामे हुए. ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने 2024 में हुए ऑर्डर्स को लेकर एक आंकड़ा जारी किया है. इसमें सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए डिश आइटम की जानकारी दी गई है. जारी आंकड़ों के मुताबिक 2024 में बिरयानी का दबदबा कायम रहा, क्योंकि ऐप ने 83 मिलियन ऑर्डर दर्ज किए. इस लिहाज से प्रति मिनट 158 बिरयानी या हर सेकंड में लगभग दो बिरयानी ऑर्डर किए हैं. ये ऑर्डर 1 जनवरी से 22 नवंबर, 2024 तक के थे. बताते चलें कि हैदराबाद बिरयानी ऑर्डर के मामले में टॉप पर रहा, जहां से 9.7 मिलियन ऑर्डर मिले.
ये शहर भी टॉप में रहे
हैदराबाद के बाद बेंगलुरु में 7.7 मिलियन बिरयानी ऑर्डर दर्ज किए गए, जबकि चेन्नई में 4.6 मिलियन थे. बिरयानी लगातार नौ सालों से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही है, जो 2023 से 2024 तक अपनी लोकप्रियता जारी रखेगी. स्विगी पर डिनर सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला भोजन था, 2024 में 215 मिलियन ऑर्डर आए, जो लंच ऑर्डर से लगभग 29% ज़्यादा था.
बिरयानी और अन्य फेमस डिश
2024 में भी डोसा भारतीयों के बीच पसंदीदा बना रहा, स्विगी ने इस फूड के लिए 23 मिलियन ऑर्डर की रिपोर्ट की. साउथ इंडियन खानों में डोसा को 8.5 मिलियन बार ऑर्डर किया गया और इडली को 7.8 मिलियन ऑर्डर मिले. मसाला डोसा के 2.5 मिलियन ऑर्डर के साथ बेंगलुरु सबसे आगे रहा. अन्य इलाकों में दिल्ली के लोगों ने छोले, चंडीगढ़ के लोगों ने आलू परांठे और कोलकाता के लोगों ने कचौड़ी पसंद की. इस बीच पूरे भारत में नूडल ऑर्डर के मामले में शिलॉन्ग सबसे आगे रहा.

रिकॉर्ड-तोड़ ऑर्डर और तेज़ डिलीवरी
बेंगलुरु में एक कस्टमर ने एक शख्स ने गजब का रिकॉर्ड बनाया, जिसने अकेले पास्ता आइट्स पर 49,900 रुपए खर्च किए. इसमें लगभग 55 अल्फ्रेडो फूड, साथ ही मैक और चीज़ और स्पेगेटी प्लेट्स की बड़ी मात्रा शामिल थी. राजस्थान के बीकानेर में मिठाई के शौकीन एक आदमी को महज तीन मिनट में ही अपना ऑर्डर मिल गया. डिलीवरी में NIC आइसक्रीम की ओर से चॉकोचिप्स, स्ट्रॉबेरी और रोस्टेड बादाम आइसक्रीम शामिल थीं.
मिठाइयाँ और इंस्टेंट डिलीवरी
बोल्ट के ज़रिए ऑर्डर की जाने वाली सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में रसमलाई और सीताफल आइसक्रीम शामिल हैं. नासिक में ज़िंगर प्रो बर्गर और हैदराबाद में बेल्जियम बटरस्कॉच केक सहित विभिन्न आइट्मस के लिए सबसे तेज़ डिलीवरी का रिकॉर्ड तीन मिनट का था. अन्य इंस्टेंट डिलीवरी में मुंबई में एनआईसी आइसक्रीम और दिल्ली में एगलेस फ्रेश क्रीम पाइनएप्पल केक शामिल थे.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
