Year Ender 2024: जियो-पॉलिटिकल टेंशन, आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेज हलचल है. बाजार की हलचल में शेयरों में भी एक्शन होता है, जिसका असर कंपनियों के मार्केट कैप पर भी पड़ता है. ऐसे में मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की 10 सबसे बड़ी कंपनियों के नामों पर नजर डालें तो एप्पल, मेटा, टेस्ला समेत अल्फाबेट का नाम आता है. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि टॉप पर एनवीडिया का नाम आता है.
मार्केट बूम में सबसे आगे है ये कंपनी
एनवीडिया की शुरुआत 1993 में यूएसए में हुई. सीईओ जेन्सन हुआंग के लीडरशिप में कंपनी ने काफी कुछ अर्जित किया. ओपनएआई के चैटजीपीटी जैसे जनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म के लिए स्टैंड-अलोन जीपीयू पर कंपनी का ध्यान महत्वपूर्ण रहा है. यह सफलता टेक्निकल इनोवेशन को आगे बढ़ाने में एनवीडिया की अहम भूमिका को दर्शाती है. इसका कुल मार्केट कैप 3.571 ट्रिलियन डॉलर है. इस लिहाज से कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है.
दूसरे पायदान पर एप्पल
1976 में अमेरिका बेस्ड कंपनी एप्पल की शुरुआत हुई थी, जोकि दूसरे पायदान पर काबिज है, जो टिम कुक के नेतृत्व में ग्रोथ पर है. इसका कुल मार्केट कैप 3.36 ट्रिलियन डॉलर है. कंपनी के फेमस ब्रांड्स में आईफोन और मैक जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं. यह कस्टमर्स के बीच इनोवेशन और डिजाइन के चलते काफी पॉप्युलर है.

माइक्रोसॉफ्ट भी है लिस्ट में शामिल
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन, जिसकी स्थापना 1975 में अमेरिका में हुई. मौजूदा समय में सत्या नडेला के सीईओ के रूप में काम कर रहे. विंडोज और ऑफिस जैसे डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट्स ऑफर करती है. इसका कुल मार्केट कैप 3.13 ट्रिलियन डॉलर है. क्लाउड कंप्यूटिंग में इसके एंटरप्राइसेज ने दुनिया भर में एक अग्रणी राजस्व-उत्पादक कंपनी के रूप में माइक्रोसॉफ्ट की स्थिति को मजबूत किया है.
अमेजन भी टॉप 5 में शामिल
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का मार्केट कैप 2.17 ट्रिलियन डॉलर है. इस लिहाज से कंपनी चौथे पायदान पर है. इस कंपनी की शुरुआत 1994 में हुई थी, जिसके सीईओ अभी एंडी जेसी हैं. इसके बाद अल्फाबेट का नंबर आता है, जिसका कुल मार्केट कैप 2.17 ट्रिलियन डॉलर है. भारतीय मूल के सुंदर पिचाई इसके सीईओ हैं.
मिडिल ईस्ट की कंपनी भी कतार में है
ऑयल एंंड गैस सेक्टर से जुड़ी सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. कंपनी के सीईओ अमीन एच. नासर हैं. कंपनी की शुरुआत सऊदी अरब में 1933 में हुई थी.
इन कंपनियों का मार्केट कैप
बर्कशायर हैथवे इंक. की स्थापना 1839 में अमेरिका में हुई थी. दिग्गज निवेशक वारेन बफेट के लीडरशिप में कंपनी ने नए इतिहास रचे हैं. फिलहाल कंपनी का कुल मार्केट कैप 1.010 ट्रिलियन डॉलर है. लिस्ट में इससे आगे मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा है, जिसका मार्केट कैप 1.444 ट्रिलिय डॉलर है. 2004 में जुकरबर्ग ने यूएसए बेस्ड मेटा प्लेटफॉर्म (पूर्व में फेसबुक) की शुरुआत की. यह फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के साथ सोशल मीडिया पर हावी है.
ताइवान की कंपनी
ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) की स्थापना 1987 में हुई. ताइवान बेस्ड कंपनी के CEO सीसी वेई हैं. इस कंपनी का मार्केट कैप 1.00 ट्रिलियन डॉलर है. कंपनी सेमीकंडक्टर के कारोबार से जुड़ी हुई है.
ऑटोमोटिव नवाचार
एलन मस्क की कंपनी टॉप-10 में सबसे नीचे है. टेस्ला इंक, जो 2003 में एलन मस्क में शुरु हुआ. इलेक्ट्रिक व्हीकल और रिन्युएबल एनर्जी सॉल्युशंस के लिए जानी जाती है. कंपनी का कुल मार्केट कैप 926.19 मिलियन डॉलर है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
