Year Ender 2024: भारत की इकोनॉमी लगातार बढ़ रही. इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं यहां के करोबारी. कारोबार के क्षेत्र में सबसे बड़े नामों की लोग शामिल हैं. हालांकि, इनमें 10 वो नाम हैं, जो दौलत के लिहाज से देश के सबसे अमीर शख्स हैं. फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2024 में देश के सबसे अमीर व्यक्तियों को दिखाया गया है.
फोर्ब्स की ओर से जारी इस लिस्ट में सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रेसिडेंट मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 119.5 बिलियन डॉलर है. उनका ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स, ऑयल एंड गैस, रिटेल और टेलीकॉम जैसे सेक्टर को कवर करता है. अंबानी के तीन बच्चे हैं, आकाश, अनंत और ईशा अंबानी.
गौतम अडानी हैं दूसरे पायदान पर...
गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के फाउंडर और प्रेसिडेंट के रूप में 116 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं. ग्रुप का कारोबार पोर्ट्स, एयरपोर्ट, पावर जनरेशन और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में फैला हुआ है. 2023 में अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उन पर वित्तीय धोखाधड़ी और शेयर बाजार में हेरफेर का आरोप लगाया, जिससे मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट आई.

सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में कौन है टॉप पर?
सावित्री जिंदल 43.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं, वे ओपी जिंदल ग्रुप की मानद अध्यक्ष हैं. उनके चार बेटे इस ग्रुप का मैनेजमेंट देखते हैं जो स्टील इंडस्ट्री में मजबूत उपस्थिति के साथ काम करता है.
शिव नादर ने एचसीएल एंटरप्राइज के ज़रिए 40.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की है. लिस्ट में नादर चौथे स्थान पर हैं. उन्हें भारत के आईटी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है और उन्हें विभिन्न कारणों का समर्थन करने वाले उनके परोपकारी प्रयासों के लिए भी जाना जाता है.
फार्मा किंग हैं दिलीप संघवी
दिलीप सांघवी की स्ट्रैटेजिक व्यू ने ने सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज को नए मुकाम पर पहुंचाया. लिस्ट में सांधवी 32.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 5वें स्थान पर हैं. रैनबैक्सी लैबोरेटरीज का उनका अधिग्रहण सन फार्मा की स्थिति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहा.
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकिशन दमानी 31.5 बिलियन डॉलर के साथ टॉप-10 में छठे स्थार पर हैं. वहीं, भारती एयरटेल के सुनील मित्तल 30.7 बिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं, जबकि कुमार बिड़ला 24.8 बिलियन डॉलर के साथ 8वें स्थान पर काबिज है.
साइरस पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया है, जिनकी 24.5 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ है. बता दें क कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक है.
टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में बजाज फैमिली सबसे आखिरी यानी 10वें पायदान पर है. फैमिली दोपहिया और तिपहिया गड़ियों के मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हुई है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
