Year Ender 2023 Top Companies: साल 2023 खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी कंपनीयों के बारे में बताने जा रहें जिनकी मार्केट वैल्यू भारत में सबसे अधिक है। किसी भी कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण ही उस कंपनी की साइज को बताने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शेयर बाजार में कंपनी के आकार का एक माप है।
इसकी गणना किसी कंपनी के बकाया शेयरों की कुल संख्या को एक शेयर के मौजूदा बाजार मूल्य से गुणा करके की जाती है। निवेशक और विश्लेषक मार्केट कैप पर बारीकी से नजर रखते हैं, क्योंकि यह बाजार में कंपनी की स्थिति के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान करता है। आह हम आपको भारत टॉप 5 कंपनीयों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही हम इनके मार्केट पर नजर डालेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटल में है नंबर वन
यह 1,560,952 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज साथ नंबर वन पर बरकरार है। इस कंपनी का हेडक्वार्टर मुंबई में स्थिती है। यह एक मल्टीनेशनल कॉन्ग्लोमरेट है, जिसका बिजनेस कई क्षेत्र में फैला हुआ है। यह कंपनी टेक्सटाइल, नेचुरल रिसोर्सेस, पेट्रोकेमिकल्स के बिजनेस में तो इंवॉल्व है ही साथ ही टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर और रिटेल सेक्टर में भी अपनी जबर्दस्त पकड़ बना ली है। गौरतबल है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज क्रूड ऑयल रिफायनिंग के लिए भी जानी जाती है।
दूसरे नंबर पर बरकरार है टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज
आपको बताते चलें कि सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक 1,328,071 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसका भी हेडक्वार्टर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। आपको बताते चलें कि मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जा सकता है। यह कंपनी मुख्य रूप से आईटी सर्विसेज, बिजनेस सॉल्यूशन और कंसलटिंग की ग्लोबल लीडर मानी जाती है।
तीसरे नंबर पर कायम रहा एचडीएफसी बैंक
आपको बताते चलें की सितंबर 2023 तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक एचडीएफसी बैंक मार्केट वैल्यू के हिसाब से तीसरे नंबर पर है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 11,56,530 करोड़ रुपए का है। यह बैंकिंग सेक्टर की कंपनी भारत में कई लोगों को रोजगार भी देती है। इसे 1994 में स्थापित किया गया था। गौरतलब है कि एचडीएफसी ऐसा पहला फाइनेंशियल बैंक था जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा फाइनेंशियल सर्विस देने के लिए अनुमति मिली थी।
चौथे नंबर पर है आइसीआइसीआइ बैंक
सितंबर 2023 तक हुई गणना के मुताबिक मार्केट वैल्यू के हिसाब से आइसीआइसीआइ बैंक चौथे नंबर की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,65,891 करोड रुपए के आसपास का है। यह बैंक रिटेल और कॉरपोरेट कस्टमर को बेहतर बैंकिंग सॉल्यूशन और फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करता है।
पांचवें नंबर पर हिंदुस्तान युनिलीवर बरकरार
5,91,098 करोड़ रुपए की मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ हिंदुस्तान युनिलीवर कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) सेगमेंट की कंपनी है। यह कंपनी 80 साल से भी ज्यादा पुरानी है। यह एक हाउसहोल्ड कंपनी है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत के करीब 90 प्रतिशत घरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। इस समय यह कंपनी वॉटर प्यूरीफायर बनाने के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।
आपको बताते चलें कि भारत की इन टॉप 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू के ये सभी आंकड़े सितंबर 2023 तक आई रिपोर्ट के अनुसार बताए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
