Best Selling Cars In India: भारत में आपको बेहतरीन कार का कलेक्शन देखने को मिलता है। इनमें कॉम्पैक्ट हैशबैक से लेकर बड़ी साइज वाली एसयूवी और सेडान कार भी शामिल हैं। आज हम जनवरी से अबतक सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको टॉप 5 सेलिंग कार बारे में जानकारी देंगे और उन कार की खासियत के बारे में भी आपको बताएंगे। हालांकि मारुति सुजुकी का दबदबा अभी भी कार सेलिंग कंपनी के तौर पर बना हुआ है।
आपको बताते चलें कि साल 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेल्स के मामले में भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट के तौर पर उभरा है। हालांकि अब सरकार वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है। नवंबर महीने की रिपोर्ट में पता चला था कि टाटा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नवंबर 2023 में कौन सी कार रहीं बेस्ट सेलर
नवंबर महीने की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी कंपनी की कार वैगनआर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। 1 महीने के अंदर इस गाड़ी के 16,567 यूनिट बिके हैं।
इसके अलावा 15,965 यूनिट की बिक्री के साथ मारुति सुजुकी डिजायर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कार रही है।
तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट बरकरार है और नवंबर के महीने में इस कार के टोटल 15,311 यूनिट्स बेचे गए थे।
इसके अलावा 14,916 यूनिट्स के साथ टाटा नेक्सॉन चौथे नंबर पर और 14,383 यूनिट्स के साथ टाटा पंच पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कार रहीं।
अक्टूबर 2023 की बेस्ट सेलर कारें
अगर बात करें अक्टूबर के महीने की तो इसमें भी टॉप 5 में मारुति की 4 कारें शामिल रही हैं। आपको बताते चलें कि 22,080 यूनिट बिक्री के साथ वैगनआर अक्टूबर की बेस्ट सेलिंग कार रही। इसके बाद दूसरे नंबर पर मारुति स्विफ्ट रही जिसके 20,598 मॉडल बिके थे। तीसरे नंबर पर टाटा की नेक्सॉन थी जिसके 16,887 मॉडल खरीदे गए थे। 16,594 यूनिट्स की बिक्री के साथ बलेनो अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली चौथी कार रही। वहीं पांचवें नंबर पर मारुति ब्रेजा बरकरार रही और इसके 16,050 यूनिट बिके।
सितंबर 2023 की बेस्ट सेलर कार की लिस्ट
सितंबर के महीने में मारुति सुजुकी बलेनो के कुल 18, 417 यूनिट्स बिके और यह टॉप सेलर कार रही। वहीं 16,250 यूनिट्स की बिक्री के साथ वैगनआर को दूसरा स्थान मिला है। इस महीने तीसरे पर नंबर पर सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कार टाटा नेक्सॉन रही और इसके कुल 15,325 मॉडल बिके। इसके अलावा 15,001 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कार रही। 14,703 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति स्विफ्ट ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बना ली।
अगस्त 2023 में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली 5 कार
अगस्त 2023 के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 4 कार मारुति की हैं। वहीं टाटा पंच को पांचवा स्थान मिला है। 18,653 यूनिट के साथ मारुति स्विफ्ट टॉप सेलिंग कार रही। इसके बाद मारुति बलेनो के 18,516 मॉडल बिके और यह अगस्त महीने की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार थी। 15,517 यूनिट्स की बिक्री के साथ वैगनआर तीसरे नंबर पर बरकरार रही। वहीं मारुति ब्रेजा को चौथा स्थान मिला और इसके कुल 14,572 यूनिट बिके थे। 14,530 यूनिट की बिक्री के साथ टाटा पंच इस महीने की पांचवी बेस्ट सेलर कार रही।
जुलाई 2023 में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कार
इस महीने में 17,896 यूनिट्स की सेलिंग के बाद मारुति स्विफ्ट बेस्ट सेलर कार रही। वही 16,725 यूनिट की बिक्री वाली मारुति बलेनो दूसरे नंबर की बेस्ट सेलर कार रही। जुलाई के महीने में तीसरी सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कार मारुति ब्रेजा थी और इसके 16,543 मॉडल लोगों द्वारा खरीदे गए। चौथे नंबर पर मारुति की अर्टिगा रही और इसके 15,352 मॉडल खरीदे गए। वहीं हुंडई क्रेटा के 14,062 मॉडल जुलाई के महीने में बिके थे और यह पांचवें नंबर की टॉप सेलिंग एसयूवी थी।
जून 2023 की बेस्ट सेलर कारें
जून के महीने में मारुति सुजुकी की वैगनआर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसके 17,481 यूनिट्स खरीदे गए। वही मारुति स्विफ्ट 15,955 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार रही। हुंडई क्रेटा 14,447 यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर बेस्ट सेलर कार रही। चौथे नंबर पर मारुति बलेनो का दबदबा कायम रहा और इस महीने में इसके कुल 14,077 यूनिट्स बिके। इसके अलावा 13,827 यूनिट के साथ टाटा नेक्सॉन जून महीने की टॉप सेलर कार रही।
मई 2023 की बेस्ट सेलर कार की लिस्ट
मिल रही जानकारी के मुताबिक मई महीने में मारुति बलेनो टॉप सेलिंग कार रही थी और इसके 18,733 मॉडल बिके थे। मारुति स्विफ्ट को इस महीने में दूसरी बेस्ट सेलर कार का दर्जा मिला और इसके कुल 17,346 मॉडल बिके थे। 16,258 यूनिट्स की बिक्री के साथ वैगनआर तीसरे नंबर पर बरकरार रही। चौथे नंबर पर हुंडई क्रेटा का कब्जा रहा और इसके कुल 14,449 यूनिट खरीदे गए थे। वहीं 14,423 यूनिट की सेलिंग के साथ टाटा की नेक्सॉन पांचवें नंबर पर रही।
अप्रैल 2023 की बेस्ट सेलर कार
मारुति वैगनआर 20,879 यूनिट की बिक्री के साथ इस महीने की बेस्ट सेलर कार रही। इसके अलावा मारुति स्विफ्ट के 18,753 यूनिट्स खरीदे गए थे और यह दूसरी बेस्ट सेलर कार रही। 16,180 यूनिट्स की बिक्री के साथ बलेनो तीसरे नंबर पर रही। चौथे नंबर पर टाटा नेक्सॉन रही और इसके कुल 15,002 यूनिट्स बिके थे। 14,186 यूनिट्स की बिक्री के साथ क्रेटा को पांचवा स्थान मिला।
ये रहीं मार्च 2023 की बेस्ट सेलर कार
मार्च 2023 में सबसे ज्यादा मारुति स्विफ्ट बिकी थी और इसके 17,559 मॉडल खरीदे गए थे। इसके अलावा 17,305 मॉडल्स की बिक्री के साथ वैगनआर दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। 16,227 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति ब्रेजा तीसरे नंबर पर बरकरार रही। वहीं 16,168 यूनिट की बिक्री के साथ बलेनो को चौथा स्थान मिला। इस महीने में टाटा नेक्सॉन के 14,769 यूनिट्स बिके थे और यह पांचवीं बेस्ट सेलर कार रही थी।
फरवरी 2023 की बेस्ट सेलर कार
फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा बलेनो कार बिकी थी। इसके 18,592 मॉडल्स बिके थे। वहीं 18,412 मॉडल की बिक्री के साथ स्विफ्ट दूसरी बेस्ट कार रही थी। वहीं मारुती अल्टो 18,114 यूनिट्स के साथ तीसरी बेस्ट सेलर कार रही। वैगनआर 16,889 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथी बेस्ट सेलर कार रही थी। मारुति डिजायर 16,798 यूनिट्स की बिक्री के साथ ये कार पांचवी बेस्ट सेलर कार रही है।
जनवरी 2023 की बेस्ट सेलर कार
मारुति सुजुकी की आल्टो इस साल के जनवरी महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसके 21,411 मॉडल खरीदे गए। इसके अलावा 20,466 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह सेकेंड बेस्ट सेलर कार रही। 16,440 यूनिट्स की बिक्री के साथ स्विफ्ट तीसरी बेस्ट सेलर कार रही। मारुती सुजुकी बलेनो 16,357 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं टाटा की नेक्सॉन 15,567 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवी बेस्ट सेलर कार रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications