Biggest Companies Of World In 2023: कुछ ही दिनों में साल 2023 अलविदा होने वाला है और साल 2024 आ जाएगा। ऐसे में इस साल कुछ ऐसी कंपनी रहे हैं जिन्होंने अपने मार्केट कैपिटलाइजेशन को बढ़ाया है और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार रही हैं। आपको बताते चले की मार्केट कैप के हिसाब से ये दुनिया सबसे बड़ी कंपनियां है। इन्होंने लाखों लोगों को रोजगार दिया है साथ ही अपने देश की अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त मजबूती दी है। यह सभी मल्टीनेशनल कंपनी है और इनका राज पूरी दुनिया पर चलता है।
इनमें से कई कंपनी तो ऐसी है जिनके प्रोडक्ट भी हम इस्तेमाल करते हैं या फिर कभी ना कभी इनकी सर्विस का यूज भी किया होगा। आज हम आपको ऐसी ही पांच सबसे बड़ी और बेहतरीन कंपनीयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कंपनी की नेटवर्थ के साथ इनके सीईओ और कंपनी की सर्विस के बारे में भी बताएंगे।

नंबर 1 पर काबिज रही है एप्पल
आपको बता दें कि इसी साल कुछ महीने पहले आईफोन 15 लांच करने वाली एप्पल मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे अमीर कंपनी है। एप्पल की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.943 ट्रिलियन डॉलर की है। इस खास तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्टर में प्रीमियम क्वालिटी के गैजेट्स बनाने के लिए जाना जाता है। एप्पल इस समय स्मार्ट वॉच आईफोन, मैकबुक और आईपैड जैसे तमाम कंप्यूटर और गैजेट्स बनती है। इसके सभी प्रोडक्ट प्रीमियम क्वालिटी के होते हैं और लोगों को खूब पसंद आते हैं। इस समय कंपनी के सीईओ टीम कुक हैं और इस कंपनी की स्थापना 1976 में की गई थी।
दूसरे नंबर पर है माइक्रोसॉफ्ट
मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भी टेक्नोलॉजी सेक्टर से ही आती है। जी हां, 2.783 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसके सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला हैं। माइक्रोसॉफ्ट को खास तौर पर सर्विस और कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग और हार्डवेयर के क्षेत्र में भी जबरदस्त कम कर रही है। इसके सस्ते और आसानी से मिलने वाले सॉफ्टवेयर भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। इस अमेरिकी कंपनी को 1975 में स्थापित किया गया था।
तीसरे नंबर पर है सऊदी आरामको
आपको बताते चले की मार्केट कैपिटल के हिसाब से तीसरे नंबर पर तेल और गैस कंपनी है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है 2.145 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली यह कंपनी सऊदी की है। इसके सीईओ आमीन एच नासेर हैं। कंपनी को सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था की रीड़ की हड्डी भी माना जाता है। इसके बेहतरीन तेल रिजर्व और स्ट्रैटेजिक लोकेशन मिडिल ईस्ट को मार्केट ग्लोबल मार्केट लीडर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अलफाबेट गूगल है चौथी सबसे बड़ी कंपनी
नंबर पर दुनिया की सबसे अमीर कंपनी अल्फाबेट है जो की गूगल की कंपनी है। इसकी टोटल मार्केट कैप 1.658 ट्रिलियन डॉलर की है। इस कंपनी के सीईओ भी भारतीय मूल के सुंदर पिचाई है। यह अमेरिकी कंपनी 2015 में स्थापित की गई थी। यह कंपनी आमतौर पर सर्च इंजन, क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर, ऑनलाइन एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी जैसे कई अन्य क्षेत्रों मेंकाम कर रही है।
पांचवें नंबर पर है अमेजॉन
अमेजॉन एक ऐसा नाम है जिसे भारत में लगभग हर इंसान जानता होगा। और कई लोगों ने तो इसका इस्तेमाल भी खूब किया है। जी हां अमेजॉन एक ई कॉमर्स कंपनी है, जिसे ऑनलाइन सामान बेचने के लिए जाना जाता है। अब यह कंपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे कई अन्य क्षेत्र में भी उतर रही है। अमेजॉन का मार्केट कैपिटल 1.519 ट्रिलियन डॉलर का है और यह दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर कंपनी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications