Yatharth Hospital IPO : पिछले कुछ महीनों से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर फंड मैनेजरों के नजर में हैं, जो इन सेक्टर्स के कई सारे शेयरों की शेयर प्राइस में इजाफे से स्पष्ट है। ऐसे में कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि विश्लेषक ऐसे वक्त में यथार्थ हॉस्पिटल की पब्लिक होने की योजना से उत्साहित हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, कंपनी के आईपीओ पर नजर रखने वाले कई सारे विश्लेषकों ने इसके बेहतर फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड, विकास अनुमानों को प्रोत्साहित करने और फाइनेंशियल स्कीम्स का हवाला देते हुए इश्यू की सदस्यता लेने की सलाह दी है।

केनरा बैंक सिक्योरिटीज की विश्लेषक संकिता वी की तरफ से कहा गया है कि हाल ही में यथार्थ अस्पताल ने किडनी प्रत्यारोपण, अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण और ऑन्कोलॉजी विभाग शुरू किया है। यह जो खास सेवाएं है यह मीडियम से अधिक समय में अस्पताल की लागत में इजाफा करेंगी।
इसी वजह से मार्जिन पर कुछ दबाव देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रमुख रुप से उनका राजस्व सरकारी सौदों (34 फीसदी) से आता है, जो देनदार के दिनों और मार्जिन को भी बढ़ा सकता है। इसी वजह से संकिता वी की तरफ से कहा कि हम लिस्टिंग के फायदे के लिए इश्यू की सदस्यता लेने की सलाह देते हैं।
यथार्थ हॉस्पिटल दिल्ली-एनसीआर के टाॅप 10 बड़े अस्पतालों में से एक है। यह 1,405 बेड की क्षमता वाला हॉस्पिटल है। जिसमें से 394 बेड गंभीर देखभाल के लिए आरक्षित हैं।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज की तरफ से कहा गया है कि 300 रु के ऊपरी मूल्य बैंड पर यथार्थ हॉस्पिटल 39.2एक्स (वित्त वर्ष 2023 ईपीएस पर) के पी/ई पर उपलब्ध है, जो कि इसके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर मूल्य प्रतीत होता है।
ब्रोकरेज की तरफ से एक नोट में कहा गया है कि इसकी निरंतर शीर्ष वृद्धि, स्थिर मार्जिन, चिकित्सा पर्यटन के पुनरुद्धार और आशाजनक उद्योग दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, हम मीडियम से दीर्घकालिक आधार पर सब्सक्राइब रेटिंग प्रदान करते हैं।
कंपनी की तरफ से 285-300 रु का प्राइस बैंड तय किया गया है। पब्लिक इश्यू के जरिए से कम प्राइस बैंड पर कुल 676.7 करोड़ रु और ऊपरी मूल्य बैंड पर 686.55 करोड़ रु जुटाने का प्लान है।
इस इश्यू में 490 करोड़ रु के नए शेयर शामिल है इसके साथ ही प्रमोटर, प्रेम नारायण त्यागी, विमला त्यागी और नीना त्यागी द्वारा 65 लाख 51 हजार इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
यथार्थ हॉस्पिटल की तरफ से कहा गया है कि वह इस पैसे का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इसके अलावा कर्ज चुकाने के लिए और अस्पतालों के लिए पूंजीगत व्यय और अकार्बनिक विकास पहलों के वित्त पोषण के लिए फ्रेस निर्गम आय का इस्तेमाल करेगा।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications