Xiaomi SU7 Electric Cars: जानी-मानी और दिग्गज कंपनी श्यओमी मैं दो दिन पहले यानी 29 मार्च 2024 को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कर लॉन्च की। यह कर देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश स्पेशल और लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। यह शानदार इलेक्ट्रिक कार एसयू 7 लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई है, कि उन्होंने इसका लुक देखते ही और फीचर्स जानकार इसे हाथों-हाथ बुक कर लिया है। लांच होने के महज 7 मिनट के अंदर इस गाड़ी के 20000 यूनिट्स की बुकिंग हो गई। वहीं 27 मिनट की बात करें तो इस टाइम पीरियड के अंदर इस इलेक्ट्रिक कर की बुकिंग का आंकड़ा 50,000 यूनिट्स को भी पार कर गया।
मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक यह शानदार इलेक्ट्रिक कार फिलहाल चीन के 29 शहरों में बिक रही है। श्यओमी ने दावा किया है कि वह अप्रैल के लास्ट तक इस कार की डिलीवरी शुरू कर देगी।

मिल रही जानकारी के मुताबिक किया कर काफी ज्यादा स्पेशियस है और इसमें आप बहुत ही कंफर्टेबल तरीके से बैठ सकते हैं। कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस कर की लंबाई 4997 मिलीमीटर की है वही चौड़ाई 1963 मिलीमीटर की है और ऊंचाई 1455 मिलीमीटर की है। आपको 105 लीटर का स्टोरेज स्पेस और 517 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यानी इस स्टाइलिश और पावरफुल इलेक्ट्रिक कार में आपको प्रॉपर जगह मिल जाती है और आप कंफर्टेबल रहते हैं।
एक बार चार्ज करने पर जाएगी कितनी दूर
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि श्यओमी ने एसयू 7 में 94.3kwh की दमदार और लंबा बैकअप देने वाली बैटरी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की प्रो मॉडल को एक बार फुल चार्ज कर दिया जाए तो वह 830 किलोमीटर से ज्यादा तक की रेंज कर कर सकती है। वही एसयू 7 मैक्स वेरिएंट की सर्टिफाइड रेंज 800 किलोमीटर की है। इस कार के टॉप वैरियंट के मैक्स मॉडल में 101 kwh की दमदार बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
जानें पावर और टॉप स्पीड
इस कर में आपको 663 हॉर्स पावर का दमदार इलेक्ट्रिक इंजन मिलता है जो 838 न्यूटन मीटर का पिकअप जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस शानदार इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा है। यानी यह कार जबरदस्त स्पीड जनरेट करने के लिए भी जानी जाती है। इतने सारे फीचर से लैस होने के बाद ही इसकी कीमत बहुत ज्यादा महंगी नहीं है।
जाने कितनी है इसकी प्राइस
आपकी जानकारी के लिए बता दें की एसयू 7 के प्रो मॉडल की कीमत 28.3 लाख है। अगर वहीं बात करते हैं इस कार के टॉप वैरियंट की तो इसकी कीमत 34.61 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।
जाहिर तौर पर चीन द्वारा लांच की गई इस कार ने बाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियां की टेंशन को बढ़ा दिया होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कर काफी ज्यादा कम प्राइस रेंज में जबरदस्त पावर और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आ रही है। इसे एक बार चार्ज करने पर आप 830 किलोमीटर से ज्यादा तक का सफर तय कर सकते हैं। यह बात इस कर को काफी ज्यादा खास बनाती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
