भारत-चीन सीमा तनाव के बीच भारत में लोग चीन को सबक सिखाने के लिए एंटी चायना अभियान चला रहे हैं। इन दिनों भारत में कई जगह चीनी प्रोडक्ट्स का बायकॉट किया जा रहा है।
नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा तनाव के बीच भारत में लोग चीन को सबक सिखाने के लिए एंटी चायना अभियान चला रहे हैं। इन दिनों भारत में कई जगह चीनी प्रोडक्ट्स का बायकॉट किया जा रहा है। इसी बीच इंडियन मार्केट की सबसे बड़े स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने लोगो को और साइन बोर्ड्स को मेड इन इंडिया लोगो से कवर करना शुरू कर दिया है। शाओमी अपने एक्सक्लूसिव और मल्टी-बैंड सेलफोन स्टोर्स के बाहर ऑफिशल लोगो को ऐसे पोस्टर्स से ढकवा रहा है।

इसके साथ ही शॉप में काम करने वाले वर्कर्स से भी शाओमी के लोगो वाली यूनीफॉर्म ना पहनने के लिए कहा गया है। कंपनी का मानना है कि देश में और सोशल मीडिया चल रहे एंटी-चाइना कैंपेन की आड़ में उपद्रवी दुकानों और स्टोर्स के अलावा प्रमोटर्स को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि कंपनी ने लोगो को 'मेड इन इंडिया' ब्रैंडिंग से ढकने का फैसला किया है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कहा कि ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एआईएमआरए) की ओर से चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड्स को एक लेटर लिखकर कहा गया है कि उनकी दुकानों और प्रॉडक्ट्स को मिल रहीं धमकियों के चलते उन्हें ब्रैंडिंग छुपानी या हटानी पड़ेगी।
भारत में 81% स्मार्टफोन मार्केट पर चाइनीज ब्रैंड्स की हिस्सेदारी
ब्रैंड के साइन बोर्ड्स रिटेलर के इंसेंटिव से जुड़े होते हैं और किसी भी तरह का नुकसान सीधे रिटेलर को उठाना पड़ सकता है। शाओमी की ओर से दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चेन्नै, पुणे, आगरा और पटना जैसे सभी शहरों में रिटेल साइन ढक दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने उन शहरों में ऐसा किया है, जहां दुकानों और स्टोर्स को नुकसान पहुंचाए जाने से जुड़ी धमकियां मिली हैं या ऐसा अंदेशा है। जानकारी के मुताबिक भारत में 81 प्रतिशत स्मार्टफोन मार्केट पर चाइनीज ब्रैंड्स की हिस्सेदारी है।
शाओमी के ज्यादातर स्मार्टफोन्स भारत में बनते
बता दें कि शाओमी के अलावा एआईएमआरए की ओर से ओप्पो, वीवो, रियलमी, वनप्लस, लेनोवो-मोटोरोला और हुवावे को भी लेटर लिखा गया है। कंपनियों से कहा गया है कि वे रिटेलर को उनकी ब्रैंडिंग वाले साइनबोर्ड्स हटाने या छुपाने की अनुमति दें। इसके साथ ही लेटर में इस बात को भी सूचित किया गया है कि ऐसे बोर्ड्स को होने वाला डैमेज रिटेलर की जिम्मेदारी नहीं होगा क्योंकि इस वक्त हालात नियंत्रण में नहीं हैं। ऐसे में एंटी-चाइना कैंपेन ठंडा पड़ने तक के लिए ऐसा करने की अनुमति कंपनियों से मांगी गई है। इसी बीच शाओमी इंडिया के हेड ने कहा है कि बायकॉट चाइना सेंटिमेंट से शाओमी के इंडिया बिजनेस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि अब भी शाओमी के प्रोडक्ट्स काफी बिक रहे हैं। शाओमी के ज्यादातर स्मार्टफोन्स भारत में ही बनाए जाते हैं। वहीं दूसरी कंपनियों के बारे में उनका कहना है कि शाओमी भारतीय स्मार्टफोन कंपनियों से ज्यादा भारतीय है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
