नई दिल्ली, अगस्त 27। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल अब कुछ कंपनियां अपने स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं दे रही हैं। इन कंपनियों की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। ये है चीन की शिओमी। जी हां शिओमी का प्लान भी बिना चार्जर के अपने फोन बेचने का है। इसलिए अगर आप शिओमी का फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस बात से जरूर अवगत रहें। साथ ही फोन खरीदने से पहले चेक करें कि आपको चार्जर मिल रहा है या नहीं, वरना आपको बाद में काफी दिक्कत हो सकती है।
इस फोन से हो रही शुरुआत
शिओमी ने भारत में अपने रेडमी नोट 11एसई को पेश करने घोषणा की। शिओमी इंडिया के आधिकारिक पेज पर इस बात की पुष्टि की गयी है कि ये फोन बिना चार्जर के मिलेगा। यदि आप नये स्मार्टफोन में कोई पुराना या लोकल चार्ज लगाएं तो उसकी बैटरी पर असर पड़ सकता है, जिसका असर अंतत: फोन पर जरूर पड़ेगा। आपका फोन लॉन्ग लास्टिंग नहीं रहेगा।
चार्जर्स की आपूर्ति बंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिओमी ने चीन में एमआई 11 के साथ शुरू होने वाले रिटेल बॉक्स में चार्जर्स की सप्लाई बंद कर दी थी। जबकि घरेलू उपयोगकर्ताओं को अलग से भेजे जाने के लिए एक मुफ्त चार्जर को सिलेक्ट करने की सुविधा दी जा रही थी। मगर अब पहली बार रेडमी फोन बिना एडॉप्टर के बेचा जाएगा।
इस तरह मिल सकता है चार्जर
हालाँकि ऐसा नहीं है कि फोन के साथ चार्जर दिया ही नहीं जाएगा। यदि आप अनुरोध करते हैं तो आपको अभी भी मुफ्त में चार्जर प्राप्त करने का विकल्प मिलता है। नोट 11 एसई के पैकेज के कंटेंट में फोन, एक यूएसबी-सी केबल, सिम इजेक्टर टूल, प्रोटेक्टिव केस, क्विक स्टार्ट गाइड और वारंटी कार्ड शामिल हैं। शिओमी इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से बेचे जाने वाले अन्य सभी रेडमी फोन चार्जर के साथ आते हैं।
कई कंपनियां नहीं देती चार्जर
ऐप्पल, सैमसंग और यहां तक कि गूगल जैसे ब्रांड अब चार्जर देना छोड़ चुके हैं। सैमसंग ने हाल ही में अपने मिड-रेंज गैलेक्सी ए सीरीज़ के फोन के लिए भी ऐसा किया है। लेकिन शिओमी के लिए चार्जर देना बंद करना वह भी रेडमी स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को पसंद नहीं आएगा। शिओमी की भारत में अच्छी मार्केट हिस्सेदारी है। इसके रेडमी फोन भारत में काफी चलते हैं।
अधिकांश घरों में पहले से ही शिओमी का चार्जर
संभावना जताई जा रही है कि शिओमी को लगता है कि भारत के अधिकांश घरों में पहले से ही शिओमी का चार्जर है। इसलिए वह देश में ई-कचरे को कम करने के तरीकों पर विचार कर रही है, जिसके तहत चार्जर का प्रोडक्श घटाने का एक ये तरीका हो सकता है। लेकिन यह कंपनी की ओर से एक बड़े जुए की तरह है। खासकर जब रेडमी नोट 11 एसई की बैटरी 33वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खरीदार एक अतिरिक्त चार्जर खरीदने के लिए मजबूर होंगे। देखना यह है कि क्या केवल इसी फोन के साथ शिओमी चार्जर नहीं देगी, या आगे ये ट्रेंड जारी रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications