नई दिल्ली, जुलाई 30। क्या आपको लगता है कि भारत में आप मोबाइल डेटा के लिए अन्य देशों की तुलना में ज्यादा भुगतान करते है?, कुछ लोगों का कहना है कि भारत में दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डेटा मिलता है। हाल में आई एक रिपोर्ट ने दुनिया के 233 देशों में डेटा प्राइस की डिटेल्स की तुलना कर के विश्व के टॉप 5 सबसे महंगे डेटा प्राइस वाले देश और टॉप 5 सबसे सस्ते डेटा प्राइस वाले देशों के नाम साझा किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में भारत किस नंबर पर है।
टेलिकॉम कंपनियों दे रहीं है डेटा पर ध्यान
टेलीकॉम कंपनियों रिचार्ज पर अब कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स पर कम और डेटा बेनिफिट्स पर ज्यादा फोकस्ड कर रही हैं। सभी कंपनियों के ज्यादातर रिचार्ज प्लान्स में डेटा बेनिफिट्स पर ज्यादा चर्चा होती है। हाल में जारी हुए एक रिपोर्ट में दुनियाभर के देशों में डेटा प्राइस की डिटेल्स पब्लिक हुई है। cable.co.uk वेबसाइट ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में दुनिया के उन देशों के नाम साझा किए हैं, जिस देश में सबसे सस्ता और सबसे महंगा मोबाइल डेटा मिलता है।
भारत का नाम भी लिस्ट में है
सबसे सस्ते डेटा वाले देशों के नाम में भारत का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार 233 देशों की इस रैकिंग में भारत 5वें नंबर पर है
5 सबसे सस्ते डेटा वाले देश
वेवसाइट ने अपनी रिपोर्ट में 233 देशों में 1GB मोबाइल डेटा की किमत के आधार पर रिपोर्ट तैयार कि है।
रिपोर्ट के मुताबिक विश्व का सबसे सस्ता डेटा इजरायल में मिलता है। इजराइल में 1जीबी डेटा के लिए ग्राहकों को सिर्फ 0.04 डॉलर यानी लगभग 3.20 रुपये खर्च करने होते हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर इटली का नाम है, यहा यूजर्स को 1जीबी मोबाइल डेटा के लिए 0.12 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं, यानी कि इटली में 1 जीबी डेटा के लिए 9.59 रुपये खर्च करने होते हैं। तीसरे नंबर पर सैन मरिनों का नाम है, यहा 1जीबी डेटा के लिए कस्टमर्स को 0.14 डॉलर यानी की लगभग 11.19 रुपये खर्च करने होते हैं। इन तीनों देशों के बाद फिजी और फिजी के बाद भारत का नंबर आता है। फिजी के लोगों को 1जीबी डेटा के लिए 0.15 डॉलर खर्च करना पड़ता है। यानी की लगभग 11.99 रुपये। भारत का नाम इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। भारत के ग्राहको को 1जीबी इंटरनेट के लिए 0.17 डॉलर यानी लगभग 13.59 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
5 सबसे महंगे डेटा वाले देश
बेवसाइट ने पांच सबसे महंगे डेटा प्राइस वाले देशों के नाम भी साझा किए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सेंट हेलेना देश का नाम है, यहा 1जीबी डेटा के लिए ग्राहको को 41.06 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं यानी कि इस देश के लोग 1 जीबी डेटा पर लगभर 3,323.92 रुपये खर्च करते हैं। इसके बाद फाल्कलैंड आईलैंड, Sao Tomé and Príncipe, टोकेलेऊ और यमन का नाम आता है।
इन देशों में 1GB डेटा पर क्रमश: 38.45 डॉलर (लगभग 3,072.11 रुपये), 29.49 डॉलर (लगभग 2,356.21 रुपये), 17.88 डॉलर(लगभग 1,428.59 रुपये) और 16.58 डॉलर (लगभग 1,324.72 रुपये) खर्च करने पड़ते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
