नई दिल्ली। पहले प्याज, फिर आलू और अदरक के दाम बढ़ने से परेशान मोदी सरकार ने दाल को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है। सरकार नहीं चाहती है कि आने वाले दिनों में दाल के रेट भी प्याज और आलू की तरह उसकी बदनामी कराएं। ध्यान रहे कि देश में इस सीजन में भारी बारिश के चलते कई फसलें प्रभावित हुई हैं। यही कारण है कि समय पर इन चीजों के आयात की तैयारी न करने के कारण दाम में बेतहासा बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन अब सरकार ने उड़द की दाल को लेकर बड़ी तैयारी कर ली है।
जानिए यह बड़ा फैसला
सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 250 लाख टन उड़द का अतिरिक्त आयात करने के लिए 1,778 दाल मिलों का कोटा तय कर दिया है। प्रत्येक दाल मिल को 139 टन उड़द आयात करने का कोटा दिया गया है। ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि विदेश व्यापार निदेशालय यानी डीजीएफटी ने 31 मार्च 2020 से पहले 2.50 लाख टन उड़द आयात करने के लिए दाल मिलों को कोटा जारी कर दिया है।
इससे पहले बढ़ाया था दाल आयात का कोटा
इससे पहले पिछले महीने 19 दिसंबर 2019 को सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 2.5 लाख टन उड़द आयात का अतिरिक्त कोटा बढ़ाने का फैसला लिया। इस प्रकार सरकार ने 2019-20 में उड़द का कोटा 1.5 लाख टन से बढ़ाकर चार लाख टन कर दिया है। अग्रवाल ने बताया कि उड़द आयात के लिए कुल 1,819 मिलों ने डीजीएफटी के पास आवेदन दिया था जिनमें से 1,778 मिलों को कोटा जारी किया गया है।
बारिश से प्रभावित रही हैं फसलें
इस साल मानसून के आखिरी दौर में हुई भारी बारिश के कारण मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ जिसके कारण बीते महीनों के दौरान देश में उड़द समेत अन्य दालों के दाम में इजाफा हो गया। दाल की कीमतों को काबू में रखने के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने पिछले महीने उड़द आयात का कोटा चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख टन से बढ़ाकर 2.50 लाख टन करने का फैसला लिया।
दाल मिल एसोसिएशन खुश
उन्होंने इसके लिए दाल मिल एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार जताया। अग्रवाल ने कहा कि वह दिन में तोमर से जब मिले तो उन्होंने आयातक दाल मिलों को जल्द लाइसेंस जारी किए जाने का आश्वासन दिया और शाम में डीजीएफटी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
