Richest Beggar Net Worth: मंदिरों के बाहर तो कभी सड़कों पर, आपने कई भिखारियों को भीख मांगते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कैसे एक भिखारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक हो सकता है। भरत जैन को दुनिया के सबसे धनी भिखारी के रूप में जाना जाता है।

भरत जैन की इतनी है नेट वर्थ
भरत जैन के पास ₹7.5 करोड़ की कुल संपत्ति है। उनकी कहानी भी बहुत परेशानियों से जुड़ी हुई है। भरत जैन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और आज़ाद मैदान के बीच भीख मांगते है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इतनी नेट वर्थ के साथ-साथ शहर में उनकी कई सारी संपत्ति भी हैं।
हर महीने करते हैं इतनी कमाई
भरत जैन एक आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार में पले-बड़े हैं। उन्होंने भूख और गरीबी को हमेशा अपने जीवन पर प्रभाव डालते देखा है। शिक्षा की कमी के कारण, उन्होंने भीख मांगना शुरू कर दिया, जिसने उनके परिवार की किस्मत बदल दी। लगभग 40 सालों से, वह भीख मांग रहे हैं और हर दिन ₹2,000 से ₹2,500 कमाते हैं। बिना ब्रेक के 10 से 12 घंटे काम करके, वह ₹60,000 से ₹75,000 की मासिक आय बना लेते हैं।
उनके पास दो फ्लैट भी हैं जिसकी कीमत 1.4 करोड़ रुपये तक है। भरत जैन के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, पिता और भाई है। फ्लैट के अलावा उनकी थाने में दो दुकाने भी हैं जहां से हर महीने उन्हें 30,000 रुपये की रेटल इनकम भी मिलती है।
भरत जैन के बेटों ने मुंबई शहर के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उनके बेटे अब फैमली के स्टेशनरी स्टोर को संभाले का काम कर रहे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया है कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद भी वह भीख मांगना एंजॉय करते हैं और इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसके साथ-साथ भरत ने ये भी बताया कि वह मंदिरों और चैरिटी में डोनेशन भी करते हैं। जैन के लिए भीख मांगना सिर्फ जीवनयापन नहीं है, बल्कि यह एक पेशा है, जिसके लिए वह समर्पित हैं। वह ये काम निर्धारित कार्य घंटों में करते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications