
Worlds Most Expensive Shop : दुनिया भर में एक से एक महंगी प्रॉपर्टी है। प्रॉपर्टी के रेट आपको हैरान कर सकते हैं। इनमें हाउसिंग, कमर्शियल और कॉम्प्लेक्स आदि शामिल हैं। पर क्या आपने कभी दुनिया की सबसे महंगी दुकान के बारे में सुना है। दुनिया की सबसे महंगी दुकान भारत में है। जी हां आपने सही पढ़ा। इस दुकान के दाम करोड़ों में है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कहां है ये दुकान
बीते 2-3 वर्षों में कोरोना के आने के बाद प्रॉपर्टी के दाम काफी बढ़े हैं। प्रॉपर्टी की सेल्स भी बढ़ी है। वहीं मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में भी प्रॉपर्टी अब सस्ती नहीं रह गयी है। वहां प्रॉपर्टी बहुत महंगी है। इसी शहर में मौजूद है दुनिया की सबसे महंगी दुकान। इंदौर में लगातार प्रॉपर्टी के दामों बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी वजह से यहां की एक दुकान को दुनिया की सबसे महंगी दुकान होने का खिताब मिल गया है।
कहां स्थित है ये दुकान
इंदौर में मौजूद है खजराना गणेश मंदिर, जो कि काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर के बाहर मौजूद है एक खास दुकान, जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दुकान पर लिखा है - दुनिया की सबसे महंगी दुकान। इस दुकान पर ये क्यों लिखा है इसकी एक अहम वजह है। दरअसल इस दुकान की डील जिस रेट पर हुई है, उसे अब तक की सबसे महंगी डील करार दिया जा रहा है।
कितनी है कीमत
हाल ही में आईडीए ने शहर में दुकानों के लिए टेंडर निकाला था। ये टेंडर था 36 और 69.53 वर्ग फीट की दुकानों के लिए। इसी टेंडर में 30 लाख रु की बेस प्राइस वाली दुकान के लिए 1.72 करोड़ रु की बोली लगी। इसी कारण इसे दुनिया की सबसे महंगी दुकान कहा जा रहा है।
प्रति वर्ग फीट का रेट कितना
ये दुकान खजराना गणेश मंदिर परिसर में स्थित है। इसका क्षेत्र है 67.53 वर्ग फीट। जबकि दुकान की कीमत हमने आपको बताई है 1.72 करोड़ रु। इस तरह प्रति वर्ग फीट का रेट बनेगा 2.47 लाख रु। इस दुकान को शहर की कमर्शियल प्रॉपर्टी का अब तक का सबसे महंगा सौदा (प्रति वर्ग फीट) माना जा रहा है। इसी तरह जो टेंडर 36 वर्ग फीट की दुकान के लिए निकले थे, उसमें अधिकतम बोली लगी 22 लाख रु।

क्या बिकता है इस दुकान पर
खजराना गणेश मंदिर परिसर में जिस दुकान की हम बात कर रहे हैं वहां से आप हार, फूल और प्रसाद आदि खरीद सकते हैं। सवाल यह है कि आखिर इतनी महंगी दुकान किसने खरीदी। बता दें कि इस दुकान को खजराना गांव के ही एक व्यक्ति ने खरीदा है। इस दुकान के खरीदार के अनुसार दुकान के लिए पैसा देने का उसे 1 महीने का समय मिला था। एक महीने में उसे ये पैसा जमा कराना था। उसने 1 महीने के दौरान ही यह रकम आईडीए को अदा कर दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि में विकास तेजी से हो रहा है और इसी वजह से वहां प्रॉपर्टी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इंदौर में प्रॉपर्टी खरीदना अब हर किसी के बजट में नहीं हो सकता।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications