
Most Expensive Pineapple : अनानास फलों में एक खास महत्व रखता है। असल में यह फल विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और मैंगनीज एवं पोटेशियम जैसे मिनरल से लैस होता है। सर्दियों में अनानास को सेहत के लिए और भी बेहतर माना जाता है। आपने भी कभी न कभी इस फल का जायका लिया होगा। पर आप मार्केट से अनानास कितने रु किलो के रेट पर लाते हैं? 100 रु, 200 रु या 300 रु। गारंटी के साथ आप इससे अधिक कीमत पर यह फल नहीं लाते होंगे। इतनी कीमत वहन करने लायक भी है। पर इसी फल की एक किस्म ऐसी है, जिसे बहुत से लोग खरीद नहीं पाएंगे।
कितनी है कीमत
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अनानास की किस्म है हेलिगन। ये नाम उस बगीचे के नाम पर है, जहां इंग्लैंड के कॉर्नवाल में खास हेलिगन अनानास उगाए जाते हैं। इनमें एक अनानास की कीमत 1,000 पाउंड होती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम 1 लाख रुपये होती है। हेलिगन अनानास की फसल तैयार होने में काफी समय लगता है। ये प्रोसेस करीब दो से तीन साल का समय ले जाती है।
203 साल पुराना इतिहास
हाई-प्रोफाइल फलों पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट है। इसके मुताबिक 203 साल पहले साल 1819 में हेलिगन अनानास को ब्रिटेन लाया गया था। मगर वहां के बागवानों ने पाया कि वहां की जलवायु अनानास की खेती के अनुकूल नहीं है। ऐसे में एक तरकीब निकाली गयी। विशेष बर्तनों के आकार वाले गड्ढे को डिजाइन किया गया। फिर पोषण के लिए सड़ी हुई खाद की सप्लाई की गयी। एक बैकअप हीटर जोड़ा गया ताकि इसे गर्म हवा मिले।
बहुत मेहनत चाहिए
एक हेलिगन प्रवक्ता के मुताबिक इन अनानासों को उगाने के लिए बहुत ही अधिक मेहनत की जरूरत है। इनकी देखभाल के साथ-साथ खाद को लाने की कॉस्ट, अनानास के गड्ढों के रखरखाव के अलवाा अन्य छोटी-छोटी चीजों की देखभाल करना एक समय लेने वाला काम है। उनका कहना है कि प्रत्येक अनानास शायद उन्हें 1000 पाउंड से भी अधिक कीमत का पड़े।
क्या है इस तकनीक का नाम
हेलिगन के इस प्रवक्ता ने आगे कहा कि अब सही विक्टोरियन तकनीकों को सीख लिया गया है। इससे यह उनके बागवानों और विजिटर्स के लिए वास्तव में फायदेमंद प्रोसेस है। हेलिगन वेबसाइट के अनुसार विक्टोरियन ग्रीनहाउस में उगाया गया दूसरा अनानास महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मिला था। ये अनानास उन्हें बतौर उपहार में दिया गया था।
10 लाख रु तक जा सकती है कीमत
उद्यान के अधिकारियों का मानना है कि यदि इन अनानासों को नीलाम किया जाए तो हर अनानास 10 लाख रु तक की कीमत पर बिक सकता है। बता दें कि इसी तरह युबरी तरबूज की कीमत लाखों में है। इस तरह ये हीरे और सोने से भी महंगा बन जाता है। यही दुनिया का सबसे महंगा फल है। यह फल विशेष रूप से जापान में बेचा जाता है और यहां तक कि वहां स्थानीय दुकानों और सुपरमार्केट में भी इसका मिलना बेहद कठिन है। ये एक ऐसा फैक्टर है, जो इसकी कीमत को और बढ़ाता है। युबरी खरबूजे जापान में केवल होक्काइडो प्रान्त के एक निश्चित क्षेत्र में ही उगाए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications