नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडयरीज रिलायंस जियो में अमेरिकी की फेसबुक ने निवेश करने के लिए एक करार किया है। फेसबुक ने रिलायंस जियो की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी को 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) में खरीदने के लिए समझौता किया है। लॉकडाउन के दौरान इसे दुनिया में होने वाली सबसे बड़ी डील के तौर पर देखा जा रहा है। भारत ने बीते शनिवार को ही चीन से आने वाले निवेश पर प्रतिबंधों का ऐलान किया था। बाद में चीन ने इस बात पर ऐतराज जताया था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस दुनिया की सबसे बड़ी डील ने संकेत दे दिया है कि दुनिया भारत के बारे में क्या सोच रही है। जानकारी के अनुसार अब चीन से 1000 कंपनियां निकलने की योजना पर काम कर रही हैं। इनमें से करीब 300 ने भारत में आने के बारे में रुचि दिखाई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि लॉकडाउन के दौरान भारत निवेश के मोर्चे पर नए रिकॉड कायम कर सकता है। दूसरी तरफ रिलायंस जियो इस पैसे अपने कर्ज का काफी हद तक कम करने में सफल हो सकेगी।
फेसबुक ने खुद दी वेबसाइट पर जानकारी
फेसबुक की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने रिलायंस जियो की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए लिए समझौता किया है। इस समझौते की कुल वैल्यु करीब 43 574 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक भारत में डिजिटल मार्केट में अपना विस्तार करना चाहता है। यही कारण है कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी रिलायंस जियो के साथ निवेश समझौता किया है।
रिलायंस जियो ने भी इस निवेश की पुष्टि की
इसके बाद रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा कि आज हम रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड में फेसबुक के 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा करते हैं। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बुधवार सुबह रिलायंस जियो में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया था। कंपनी जियो में 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) का निवेश करने जा रही है। इस तरह फेसबुक रिलायंस जियो की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा।
2016 में लांच हुई थी रिलायंस जियो
फेसबुक के साथ साझेदारी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि जब रिलायंस ने 2016 में जियो को लॉन्च किया था तब हम हर भारतीय के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और भारत को दुनिया की अग्रणी डिजिटल सोसाइटी के रूप में प्रचारित करने के सपने से प्रेरित थे। इसलिए रिलायंस के हम सभी लोग भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और बदलाव लाने के लिए हमारे साझेदार के रूप में फेसबुक का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि जियो और फेसबुक के बीच तालमेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन और उसके 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ ड्यूंग बिजनेस' के लक्ष्य को पूरा करेगा। वहीं, उन्होंने विश्वास जताया कि कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद भारत की इकॉनमी सबसे कम समय में बेहतर होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
