China Gold Deposit News: सेंट्रल चीन ने एक सोने के भंडार का खुलासा किया है जो दुनिया में सबसे बड़ा हो सकता है, जिसमें 1,000 मीट्रिक टन (1,100 अमेरिकी टन) से अधिक सोना मौजूद है है। हुनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी में यह खोज, हुनान प्रांत के भूवैज्ञानिक ब्यूरो द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की साउथ डीप माइन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देती है, जिसमें 930 मीट्रिक टन सोना है। इस नए खजाने का मूल्य लगभग 600 बिलियन युआन, यानी लगभग 6,91,473 करोड़ रुपये आंका गया है।

1,000 टन से अधिक सोना
सोने की इस खान के अंदर 40 से अधिक सोने वेंस का पता लगाया गया है और यह खदान जमीन के 2,000 मीटर से भी कम गहराई पर स्थित है। हुनान प्रांतीय भूवैज्ञानिक संस्थान के अनुसार, खदान के मुख्य क्षेत्र में कुल सोने का भंडार अब 300.2 टन तक पहुंच गया है। वहीं, नए खोजे गए भंडार में 1,000 टन से अधिक सोना है, जिसकी कुल कीमत लगभग 600 अरब युआन (करीब 7 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है।
विशेषज्ञ ने दी ये जानकारी
ब्यूरो में अयस्क-पूर्वेक्षण विशेषज्ञ चेन रुलिन ने बताया, "कई ड्रिल किए गए रॉक कोर में स्पष्ट सोना दिखाई दिया।" उन्होंने आगे बताया कि 2,000 मीटर की गहराई पर पाए जाने वाले अयस्क से प्रति टन 138 ग्राम तक सोना मिल सकता है। इस अन्वेषण से न केवल अंदर मौजूद सोने का पता चला है, बल्कि साइट के आस-पास के क्षेत्रों में आशाजनक संभावनाओं का भी पता चला है, क्योंकि वांगू गोल्ड फील्ड के आसपास परिधीय ड्रिल के दौरान सोना पाया गया था।
यहां भी मिल चुका है सोने का अधिक भंडार
इस खोज से पहले, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सोने के भंडार दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, रूस, पापुआ न्यू गिनी, चिली, अमेरिका, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और डोमिनिकन गणराज्य सहित कई देशों में फैली खदानों में स्थित थे। साउथ डीप गोल्ड माइन, ग्रासबर्ग गोल्ड माइन और ओलंपियाडा गोल्ड माइन जैसी ये खदानें दुनिया भर में सोने के उत्पादन और भंडार में अग्रणी रही हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
