नई दिल्ली, जून 7। विश्व बैंक ने मंगलवार को 2022 के लिए वैश्विक ग्रोथ रेट के लिए अनुमान घटा दिया है। विश्व बैंक ने वैश्विक ग्रोथ रेट के लिए अनुमान को 1.2 प्रतिशत घटा कर 2.9 फीसदी कर दिया। इस यह चेतावनी देते हुए ग्रोथ रेट के अनुमान में कटौती की है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने कोविड-19 महामारी से हुए नुकसान को बढ़ा दिया है, जिससे कई देशों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी
विश्व बैंक ने अपनी वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना को बढ़ा दिया। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने कहा कि वैश्विक ग्रोथ को युद्ध, चीन में ताजा कोविड-19 लॉकडाउन, सप्लाई चेन में अड़चन और गतिरोध के जोखिम से नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही कमजोर विकास की अवधि और उच्च मुद्रास्फीति (जितनी पहले 1970 के दशक में देखी गई थी) भी इन कारणों में शामिल हैं।
2021 और 2024 के बीच ग्रोथ
मलपास ने कहा कि 2021 और 2024 के बीच, वैश्विक विकास की गति 2.7 प्रतिशत अंक तक धीमी होने का अनुमान है, जो 1976 और 1979 के बीच देखी गई मंदी के दोगुने से अधिक है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 1970 के दशक के अंत में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक ब्याज दर में वृद्धि इतनी तेज थी कि 1982 में वैश्विक मंदी तक पहुंच गए थे। विश्व बैंक ने 2022 में वैश्विक विकास में 2.9% की गिरावट का अनुमान लगाया है, जो 2021 में 5.7 प्रतिशत थी। इसने कहा कि वैश्विक मुद्रास्फीति अगले साल कम होनी चाहिए, लेकिन कई देशों में इसके लक्ष्य से ऊपर रहने की संभावना है। एडवांस्ड अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि का अनुमान 2022 में 2.6 प्रतिशत और 2021 में 5.1 प्रतिशत रहने के बाद 2023 में 2.2 प्रतिशत तक तेजी से घटने का रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications