नयी दिल्ली। वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था ने पिछले एक साल में कोरोना महामारी और लॉकडाउन से आश्चर्यजनक रूप से रिकवरी की है। मगर यह अभी भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटी है। इस बात का जिक्र वर्ल्ड बैंक ने अपनी एक लेटेस्ट में रिपोर्ट किया है। वर्ल्ड बैंक ने यह भी अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.5-12.5 फीसदी के दायरे में रह सकती है। वाशिंगटन स्थित वैश्विक कर्जजाता ने विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एनुअल स्प्रिंग मीटिंग से पहले जारी अपनी लेटेस्ट साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस रिपोर्ट में कहा कि जब कोविड-19 महामारी सामने आई तो भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ही सुस्त थी।

घटी है भारत की विकास दर
वर्ल्ड बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2017 में 8.3 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद, वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की विकास दर घट कर 4.0 प्रतिशत पर पहुंच गई। इस मंदी का कारण प्राइवेट खपत ग्रोथ में कमी और वित्तीय क्षेत्र (एक बड़े नॉन-बैंक फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन में गड़बड़ी) को लगा झटका था, जिसने निवेश में पहले से मौजूद कमजोरियों को और बल दिया।
आगे ग्रोथ किस चीज पर होगी आधारित
वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 7.5-12.5 फीसदी रियल जीडीपी की ग्रोथ का अनुमान लगाया है। मगर ये वैक्सीनेशन, नये प्रतिबंध और इकोनॉमी कितनी जल्दी पटरी पर लौटती है, पर निर्भर होगा। वर्ल्ड बैंक के एक अधिकारी के अनुसार यह आश्चर्यजनक है कि भारत एक साल पहले की तुलना में कितना आगे आ गया है। यदि आप एक साल पहले देखें तो 30 से 40 प्रतिशत आर्थिक गतिविधियों में गिरावट थी, जिससे भारी मंदी की संभावना थी। तब वैक्सीनेशन के बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी और महामारी को लेकर अनिश्चितता बहुत अधिक थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
