विश्व बैंक ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के ग्रोथ रेट का अनुमान जारी किया है। विश्व बैंक के अनुसार भारत की अर्थव्यस्था की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2022-23 में 6.5 प्रतिशत रहेगी। विश्व बैंक ने जून में जो वृद्धि दर अनुमानित की थी उसमें 1 प्रतिशत की गिरावट की है। बैंक ने वृद्धि दर को घटाने का कारण वैश्विक परिस्थितियों को बताया है। हालांकि विश्व बैंक ने यह कहा कि भारत दुनिया के बाकी देशों की तुलना में मजबूत हो रहा है।

पिछले साल 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी
भारत ने पिछले साल कोरोना के प्रभावो से निपटते हुए 8.7 प्रतिशत के दर से वृद्धि की थी। दक्षिण एशिया में विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोविड के बाद से भारत की अर्थव्यस्था में मजबूत उछाल दिखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत की अर्थव्यस्था इस बात के लिए भी मजबूत रही है कि भारत ने इस दौरान कोई भी बड़ा विदेशी लोन नहीं लिया है। भारत की मौद्रिक निति विवेकपूर्ण रही है।
भारतीय अर्थव्यवस्था ने विशेष रूप से सेवा क्षेत्र और सेवा निर्यात के क्षेत्र में अच्छआ प्रदर्शन किया है। हैंस टिमर ने कहा कि लेकिन हमने अभी वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अर्थव्यवस्था के पूर्वानुमान को डाउनग्रेड किया है। वृद्धी पूर्वअनुमान घटाने का मुख्य कारण व्यापार के लिए बिगड़ते वैश्विक हालात।
तीसरी बार घटाया है वृद्धि अनुमान
यह तीसरी बार है जब विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को रिवाइज्ड किया है। जून में, विश्व बैंक ने भारत के लिए वित्त वर्ष 22-23 का जीडीपी विकास अनुमान को घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया था। इससे पहले अप्रैल में, बैंक ने पूर्वानुमान को 8.7 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत किया था।
आरबीआई ने भी घटाया है अनुमान दर
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किया था। आरबीआई ने अप्रैल में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.8 प्रतिशत के अपने पहले के अनुमान से घटाकर 7.2 प्रतिशत किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications