Saudi Arabia Work Visa: सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसका असर भारत समेत 14 देशों पर पड़ेगा। सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान और नाइजीरिया और अन्य 14 देशों के नागरिकों को वर्क वीजा (Block Work Visa) जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है।

इस दिन तक लगाई गई रोक
यह रोक जून 2025 के अंत तक लागू रहेगी और इसका कारण हज सीजन बताया जा रहा है। इस कदम का असर खासकर उन सेक्टर्स पर पड़ेगा जो प्रवासी श्रमिकों पर निर्भर हैं। कंपनियां जहां इस बदलाव से जूझने की कोशिश कर रही हैं, वहीं वीजा के इंतजार में बैठे लाखों श्रमिकों के लिए नौकरी और एंट्री परमिशन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
यह फैसला ग्लोबल लेबर फ्लो को प्रभावित कर सकता है और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी असर डालने की आशंका जताई जा रही है। सऊदी अरब मिनिस्ट्री के ह्यूमन रिसोर्स और सोशल डेवलपमेंट ने ब्लॉक वर्क वीजा करने के प्रसोसे को अस्थायी रूप से रोक दिया है। ये वीजा कंपनियों को बड़ी संख्या में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देते हैं।
अब यह सुविधा किंगडम के लेबर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म "Qiwa" से हटा दी गई है, जिससे इस सिस्टम के तहत नई हायरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो विदेशों से वर्कर की भर्ती करती हैं, साथ ही उन वर्कर्स पर भी जो सऊदी अरब में नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
इस लिस्ट में शामिल हैं ये देश
जिन 14 देशों के लिए सऊदी अरब ने अस्थायी रूप से वर्क वीजा पर रोक लगाई है, उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, मिस्र, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनिशिया, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, यमन और मोरक्को शामिल हैं।
इन देशों से बड़ी संख्या में कामगार हर साल सऊदी अरब जाते हैं। वीजा रोकने के इस फैसले का असर लाखों प्रवासी श्रमिकों और इन देशों की इकोनॉमी पर पड़ सकता है। इससे कई कंपनियों के लिए कामकाज अस्थायी रूप से ठप पड़ सकता है, खासकर कंस्ट्रकशन और डोमेस्टिक वर्क जैसे सेक्टर्स में, जो पूरी तरह विदेशी श्रमिकों पर निर्भर हैं। इसके अलावा पेंडिग वर्क वीजा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।
वर्क एंट्री वीजा से जुड़ी अपडेट
जिन लोगों ने वर्क एंट्री वीजा के लिए आवेदन किया है, उनके मामले में अब प्रोसेस को टाल दिया जा सकता है या आवेदन सीधे खारिज भी किए जा सकते हैं।
वहीं, जिनके पास पहले से वैध वर्क वीजा है लेकिन वे अभी तक सऊदी अरब नहीं पहुंचे हैं, उन्हें बॉर्डर पर अतिरिक्त सख्ती और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इससे हजारों कामगारों की योजनाएं अधर में लटक गई हैं और उनकी नौकरी की उम्मीदों पर संकट मंडरा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday: कल इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक! होली से पहले निपटा लें जरूरी काम, देखें 2 मार्च की छुट्टियों

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Rate Today: महीन के पहले रविवार को सोना खरीदने का प्लान है?जानें आज 1 मार्च को गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Happy Holi Wishes: रंगों के इस खास त्योहार पर इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Gold Rate Today: फरवरी महीने के आखिरी दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 18,22 और 24k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications