नई दिल्ली, सितंबर 29। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी, 2022 से एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है। यदि आप एक लिमिट संख्या के बाद एटीएम से पैसे निकालते हैं तो आपकों पैसे निकालने के साथ शुल्क भरना पड़ेगा। आरबीआई ने बैंकों को महीने में सीमा से अधिक बार एटीएम से लेनेदेन करने पर शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी है।
5 बार की है लिमिट
आरबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बैंक ग्राहकों से मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक होने पर 21 रुपये तक प्रति लेनदेन शुल्क वसूल सकते हैं। बैंक ग्राहकों को 5 बार निःशुल्क लेनदेन करने की अनुमति दे सकते हैं। जिसमें उनके संबंधित बैंक के एटीएम से हर महीने वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन शामिल हो सकते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को मेट्रो और गैर-मेट्रो केंद्रों में अन्य बैंक के एटीएम से भी 3 मुफ्त लेनदेन की सुविधा दे सकते हैं।
एसबीआई एटीएम शुल्क
एसबीआई मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे क्षेत्रों में स्थित अपने एटीएम में 1 लाख रुपये का मासिक बैलेंस बनाए रखने वाले बैंक ग्राहकों के लिए 5 मुफ्त निकासी की अनुमति देती है। एसबीआई अन्य बैंक के एटीएम पर मुफ्त लेनदेन की सीमा 3 बार तक सीमित कर दी है। फ्री लिमिट के बाद ट्रांजैक्शन करने पर बैंक 5 से 20 रुपये तक चार्ज करता है। एसबीआई लिमिट खत्म होने के बाद एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पर 10 रुपये चार्ज करता है। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन के लिए एसबीआई 20 रुपये चार्ज करता है। बैंक एसबीआई के एटीएम से गैर-वित्तीय लेनदेन (जैसे बैंक बैलेंस की जांच) के लिए 5 रुपए चार्ज करता है। दूसरे बैंक के एटीएम पर जांच के लिए 8 रुपये चार्ज करता है।
पीएनबी एटीएम शुल्क
पंजाब नेशनल बैंक महानगरों में 3 मुफ्त एटीएम निकासी और अन्य क्षेत्रों में 5 मुफ्त एटीएम निकासी प्रदान करता है। लिमिट खत्म होने के बाद अगर आप पीएनबी के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो 10 रुपये और दूसरे बैंक का एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो 20 रुपये चार्ज लगता है।
एचडीएफसी एटीएम
यदि कोई ग्राहक किसी एचडीएफसी बैंक के एटीएम से महीने में 5 बार से अधिक पैसे निकालता है तो 21 रुपए का चार्ज लगता है। दूसरे बैंक के एटीएम का 3 बार से अधिक उपयोग करने के लिए एटीएम से नकदी निकालते हैं तो बैंक 21 रुपये का शुल्क लेता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
