नयी दिल्ली। क्या आप सोच भी सकते हैं कि कोई व्हेल मछली की उल्टी से करोड़पति बन सकता है। मगर ऐसा हुआ है। थाईलैंड में एक 49 वर्षीय महिला को अपने घर के पास समुद्र तट के पास टहलते हुए व्हेल मछली की उल्टी मिली। यकीन करना मुश्किल है मगर उस उल्टी की कीमत 190,000 पाउंड है। भारतीय मुद्रा में ये रकम लगभग 1.9 करोड़ रु बैठती है। महिला की किस्मत ऐसी चमकी की वे रातोंरात करोड़पति बन गयीं।
कैसे मिली ये उल्टी
बता दें कि 23 फरवरी को सिरीपॉर्न निमरीन नामक महिला दक्षिणी थाइलैंड में नखोन सी तम्मरारत प्रांत के तट पर टहल रही थीं। तभी उन्हें एक अजीब-सी विशाल चीज दिखी। जब उन्होंने इस चीज को अलट-पलट करके देखा तो उन्हें इसमें से मछली जैसी गंध आई। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार सिरीपॉर्न को लगा कि वे उससे कुछ पैसै हासिल कर सकती हैं। वे उसे लेकर घर आ गयीं।
किस लिए आती है काम
सिरीपॉर्न ने अपने पड़ोसियों से बात की। जांच में उन्होंने पाया कि अजीब दिखने वाली अंडाकार चीज असल में व्हेल की उल्टी है, जिसे एम्बरग्रीस कहा जाता है। ये एक मूल्यवान चीज होती है। इसका इस्तेमाल इत्र में किया जाता है। उनके पड़ोसी ने उन्हें बताया कि मछली की गंध बता रही है कि यह एम्बरग्रीस का टुकड़ा है। उन्होंने इसकी प्रामाणिकता की जांच करने के लिए 12 इंच चौड़े और 24 इंच लंबे एम्बरग्रीस को आग की लौ के पास रखा, जिससे यह पिघल गयी। मगर ठंडा होने पर ये फिर से सख्त हो गयी।
जानकार करेंगे जांच
इस टुकड़े का वजन लगभग 6.80 किलोग्राम है। इस हिसाब से एम्बरग्रीस की कीमत 186,500 पाउंड है। पुष्टि करने के लिए कि क्या यह वास्तविक व्हेल की उल्टी है सिरीपॉर्न विशेषज्ञों के अपने घर आने का इंतजार कर रही हैं। सिरीपोर्न के अनुसार इससे मिलने वाली रकम से वे अपने समुदाय की मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।
बहता हुआ सोना
व्हेल की उल्टी को 'फ्लोटिंग गोल्ड' और 'समुद्र का खजाना' भी कहा जाता है। एम्बरग्रीस शुक्राणु व्हेल द्वारा तैयार होता है। इसमें पहले तो दुर्गंध आती है, लेकिन एक बार जब यह सूख जाता है, तो यह एक मीठी और लंबे समय तक चलने वाली खुशबू आती रहती है। इसलिए इसका इस्तेमाल लंबे समय तक चलने वाले परफ्यूम में किया जाता है।
पिछले साल भी मिली थी व्हेल उल्टी
पिछले साल दिसंबर में एक मछुआरे करीब 100 किलो की व्हेल उल्टी मिली थी। उस मछुआरे का नाम नरिस सुवनसांग है। सुवनसांग को भी दक्षिणी थाईलैंड के नाखोन सी तम्मरारत में समुद्र तट पर टहलते हुए ही एम्बरग्रीस मिली थी। हाल ही में थाईलैंड का एक मछुआरा अपने के भाई के साथ समुद्र के किनारे टहल रहा था कि उसे एक खोल में एक दुर्लभ मोती (नारंगी मोती) मिला था। इस मोती की कीमत 330,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में 2.40 करोड़ रु) से अधिक बतायी गयी थी। यह दोनों भाई बीती 27 जनवरी को थाईलैंड में नाखोन सी थम्मरत के किनारे पर टहल रहे थे, जब उनकी नजर उस कीमती मोती पर पड़ी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
