नई दिल्ली, सितंबर 26। गुजरात में अमरेली जिले के गांव दुधाला को दिवाली का गिफ्ट मिल गया है। पूरा गांव इस साल दीयों के साथ-साथ झालरों से भी जगमगायेगा। मामला कुछ ऐसा है कि गुजरात के श्री राम कृष्णा एक्सपोर्ट्स डायमंड मैन्युफैक्चरिंग फर्म का मालिक ढोलकिया परिवार है। और इस परिवार ने अमरेली जिले के अपने पैतृक गांव दुधाला को एक खास उपहार दिया है। ढोलकिया परिवार ने गांव के 850 परिवारों को सोलर पैनल रूफटॉप्स गिफ्ट किया है।
हिरे पॉलिस करने से हुई थी शुरूआत
गोविंद ढोलकिया ने 1970 में श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की शुरूआत की थी। ढोलकिया पहली बार नौकरी के लिए 1964 में सूरत आए थे। यहां उन्होंने हिरे गढ़ने का काम शुरू किया था। लेकिन उनके मन में कुछ बड़ा करने का विचार हमेशा रहता था। जिसके बाद कड़ी मेहनत से उन्होंने कंपनी को एक मुकाम तक पहुचाया है।
कर्मचारियों महंगे गिफ्ट देने के लिए हैं फेमस
खुद के शुरूआती दिनों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए गोविंदभाई ढोलकिया हमेशा अपने कर्मचारियों बहुत ख्याल रखा है। हाल ही में ढोलकिया ने कर्चारियों को उनके परिवार सहीत टूर पर भेजा था। वह कर्मचारियों को कार, घर और बाइक तक गिफ्ट दे चुके हैं। गिविंद भाई बहुत धार्मिक व्यक्ति है, उन्होंने राम मंदिर निर्माण में 11 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।
गांव में लगाया है सोलर प्लांट
ढोलकिया के श्री राम कृष्ण नॉलेज फाउंडेशन ने गांव में सोलर पैनल लगाने का काम किया है। फाउंडेशन ने सोलर पैनल निर्माता और प्लांट डेवलपर गोल्डी सोलर के साथ साझेदारी किया था। पूरे गांव के 232 घरों, दुकानों और अन्य संयत्रों पर 276.5 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
कैसे आया यह आइडिया
गोविंद ढोलकिया के बताया कि पिछले साल उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था और वह इसे जिवनदान मानते हैं। इस नए जिवदान के बाद वह समाज में कुछ दान करना चाहते थे, उनका मतलब है कि समाज को वापस कुछ देना चाहते थे। इस बारे में उन्होनें परिवार के लोगों से सलाह मांगी थी। ढ़ोलकिया के मुताबिक इस परियोजना से गांव के लोगों को सालो तक आर्थिक फायदा मिलात रहेगा।
गांव के लोगों में है खुशी
सोलर पैनल लगने के बाद पूरा गांव बेहद खुश है। गांव वालो में खुशी इस बात की है कि उनका बिजली बिल बचेगा, और पॉवर कट से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गांव के लोगों का सलाना तौर पर हजारों रुपए की बचत होगी।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications